<
Categories: क्रिकेट

मोहम्मद शमी जल्द लेंगे रिटायरमेंट? BCCI को दिया बड़ा मैसेज, बोले- ‘मुझे आलस…’

मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह विश्व कप 2026 में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह फिलहाल संन्यास के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि ऐसे विचार किसी भी खिलाड़ी का मनोबल गिरा देते हैं.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (35) ने कहा है कि वह फिलहाल संन्यास के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि ऐसे विचार किसी भी खिलाड़ी का मनोबल गिरा देते हैं. शमी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले एक साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन फिट होने के बावजूद उनकी भारतीय टीम में वापसी अब तक नहीं हो पाई है. इसके पीछे की वजहें अभी तक स्पष्ट नहीं हैं और यह केवल (बीसीसीआई) और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को ही मालूम हैं.
मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “जब मैं थक जाऊंगा, तब मैं इसे खत्म करने का फैसला करूंगा. लेकिन अभी मैं रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहा हूं, क्योंकि ऐसे विचार आपको कमजोर बना देते हैं. अगर यह ख्याल आपके मन में आता है, तो इसका मतलब है कि आप पहले से ही थक चुके हैं.”

जिस दिन बोर महसूस करूंगा, छोड़ दूंगा

शमी ने आगे कहा, “और अगर आप थक गए हैं, तो इसका मतलब है कि आप बोर हो चुके हैं. मैंने यह पहले भी कहा है जिस दिन मैं सुबह उठकर खुद को बोर महसूस करूंगा, उसी दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा. तो हां, जिस दिन मुझे आलस महसूस होगा या मैं बोर हो जाऊंगा, मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा. लेकिन अभी न तो मैं बोर हूं और न ही आलसी. मैं इस खेल का आनंद ले रहा हूं. नतीजे भी अच्छे और पॉजिटिल आ रहे हैं.”

आईपीएल में लखनऊ की टीम में शमी

शमी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इंग्लैंड दौरे के लिए चयन की दौड़ में थे, लेकिन उन्होंने अपने पैर की चोट से पूरी तरह उबरने को प्राथमिकता देते हुए खुद को इन दोनों से बाहर रखा. चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ खराब संवाद को लेकर हुए विवाद का भी ज्यादा असर नहीं पड़ा और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के उभरने के बीच शमी अब भी टीम से बाहर चल रहे हैं.फिलहाल लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा बने शमी आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने पर फोकस कर रहे हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST