<
Categories: क्रिकेट

IPL ने बना दी जोड़ी… MI-KKR मैच में फैन ने गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, फिर ऐसे बना ‘पोपट’!

Proposal During IPL Match: आईपीएल के दूसरे मैच के दौरान एक MI फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर प्रपोज किया. इस दौरान उसकी रिंग नीचे गिर गई, जिससे सभी लोगों को हंसी छूट गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. देखें वायरल वीडियो...

Proposal During IPL Match: आईपीएल 2026 एक ऐसा मंच बन गया है, जहां पर क्रिकेटर्स के साथ ही फैंस भी फेमस हो जाते हैं. अक्सर मैच के दौरान देखा गया कि क्रिकेटर्स स्टेडियम में अपनी पार्टनर को प्रपोज करते हैं. अब फैंस भी ऐसे रोमांचक मुकाबलों के दौरान को यादगार बना रहे हैं. वानखेड़े में मुंबई इंडियंस (MI) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे देख स्टेडियम में ठहाके गूंज उठे. मैच के दौरान एक फैन ने स्टैंड में अपनी गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया, लेकिन उसका प्लान पूरी तरह चौपट हो गया.

दरअसल, मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने एक फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्टेडियम में प्रपोज करने का प्लान बनाया था. वह केकेआर की जर्सी पहले अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्मी अंदाज में प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठता है. वह बैठते हुए ही अंगूठी निकालता है, लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ जाता है, जिसके चलते रिंग हाथ से छूटकर नीचे गिर जाती है. इससे फैन का प्लान पोपट हो गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, तो तेजी से वायरल हो रहा है.

फैंस ने ढूंढी अंगूठी

KKR की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि रिंग पहनाने से पहले ही नीचे गिर जाती है. इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य फैंस रिंग ढूंढकर उसको वापस देते हैं. फिर MI का वह फैन अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहना देता है, जिसके बाद दोनों गले मिलते हैं. इस दौरान आसपास मौजूद फैंस कपल के तालियां बजाते दिखाई देते हैं. आखिरकार फैन का प्रपोजल प्लान चौपट होते-होते बच गया. इस प्रपोजल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वीडियो…

MI ने KKR को 6 विकेट से हराया

मैच की बात करें, तो आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.1 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. MI की ओर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 38 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली. उनके अलावा रायन रिकल्टन ने भी 81 रन बनाए. इसके चलते मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

धड़ाधड़ इतिहास बना रही धुरंधर द रिवेंज, बॉलीवुड में क्यों पसरा है सन्नाटा? राम गोपाल वर्मा का फूटा गुस्सा

धुरंधर द रिवेंज रिलीज होने के बाद से फिल्म चर्चा में है और एक के…

Last Updated: March 30, 2026 18:45:18 IST

आधी लाश फ्रिज में, आधी बोरी में! सबूत मिटाने के लिए प्रेमिका का चेहरा जलाया, नेवी जवान की दरिंदगी सुन कांप जाएगी रूह!

विशाखापत्तनम में प्यार का खौफनाक अंत! नेवी कर्मचारी ने अपनी ही प्रेमिका के साथ जो…

Last Updated: March 30, 2026 18:43:53 IST

गुपचुप रोमांस या सिर्फ अफवाह! माहिरा शर्मा के साथ फिर जुड़ा मोहम्मद सिराज का नाम, कौन है ये कातिल हसीना?

Mohammed Siraj and Mahira Sharma: भारतीय क्रिकेट मोहम्मद सिराज का नाम एक बार फिर एक्ट्रेस…

Last Updated: March 30, 2026 18:05:58 IST

दुनिया की 2 ऐसी खतरनाक बीमारियां… जिनके दर्द से अच्छी लगने लगती है मौत, इन 5 तरह से करें बचाव

World Painful Disease: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही…

Last Updated: March 30, 2026 17:52:20 IST

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का तगड़ा एक्शन, रोहिणी में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…

Last Updated: March 30, 2026 17:46:01 IST