<
Categories: क्राइम

आधी लाश फ्रिज में, आधी बोरी में! सबूत मिटाने के लिए प्रेमिका का चेहरा जलाया, नेवी जवान की दरिंदगी सुन कांप जाएगी रूह!

विशाखापत्तनम में प्यार का खौफनाक अंत! नेवी कर्मचारी ने अपनी ही प्रेमिका के साथ जो किया, उसकी सच्चाई सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. आखिर क्यों एक फौजी बन गया इतना बेरहम?

Crime news: विशाखापत्तनम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां नौसेना के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय महिला मित्र की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. पुलिस ने सोमवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

आरोपी की पहचान चिंतादा रविंद्र के रूप में हुई है जो आईएनएस डेगा में तैनात है. पुलिस के मुताबिक रविंद्र ने गाजुवाका इलाके में स्थित अपने घर पर पालिपल्ली मौनिका नाम की महिला की हत्या की. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने इस खौफनाक कदम को उठाया.

सबूत मिटाने की खतरनाक कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने जो किया उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने शव को दो हिस्सों में काट दिया. शव का एक हिस्सा उसने घर के रेफ्रिजरेटर में छिपा दिया जबकि दूसरा हिस्सा बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की. यही नहीं पहचान मिटाने के लिए उसने महिला के सिर और हाथों को अदाविराम के पास एक सुनसान जगह पर जला दिया.

डेटिंग ऐप से हुई थी दोस्ती

पुलिस जांच में सामने आया है कि रविंद्र और मौनिका साल 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और वे अक्सर शहर के अलग-अलग हिस्सों में मिलते थे.

विवाद की वजह क्या थी?

पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि मौनिका ने उससे करीब 3.5 लाख रुपये लिए थे. साथ ही वह उनके रिश्ते के बारे में रविंद्र की पत्नी को बताने की धमकी दे रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. वारदात वाले दिन रविंद्र ने मौनिका को अपने एलवी नगर स्थित फ्लैट पर बुलाया था. वहां फिर से बहस शुरू हुई और गुस्से में आकर रविंद्र ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली. जिस वक्त यह वारदात हुई आरोपी की पत्नी अपने मायके गई हुई थी.

फिलहाल गाजुवाका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है पुलिस ने घर से शव के अवशेष भी बरामद कर लिए है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: Crime News

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST