<
Categories: क्रिकेट

CSK vs DC: नीतीश राणा पर BCCI का एक्शन… बिना मैच खेले मिली कड़ी सजा, ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नीतीश राणा पर अंपायर से बहस करने के लिए लाखों रुपयों का फाइन लगाया गया है. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी भारी जुर्माना लगा है. जानें क्यों हुआ एक्शन...

Nitish Rana-Ruturaj Gaikwad Fined: आईपीएल 2026 में अक्सर विवाद देखने को मिलते हैं, जिस पर BCCI एक्शन लेती है. अब दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को नियमों को तोड़ना भारी पड़ा है. दरअसल, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का रोमांच मुकाबला खेला गया, जिसमें CSK ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की. हालांकि इस जीत की भारी कीमत चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चुकानी पड़ी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ निर्धारित समय में अपने ओवर (स्लो ओवर रेट) पूरे नहीं कर पाई, जिसकी चलते कप्तान गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत दोषी पाया गया. इस अपराध के लिए ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. गायकवाड़ के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा पर को भी सजा दी गई, जबकि उन्होंने मैच भी नहीं खेला. जानें वजह…

नीतीश राणा को क्यों मिली सजा?

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा पर अंपायर से बहस करने के लिए 25 फीसदी मैच फीस का फाइन लगाया गया है. साथ ही उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया. यह कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि नीतीश राणा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच के दौरान चौथे अंपायर से तीखी बहस की थी. दरअसल, मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को ओवर के बीच ग्लव्स बदलने की इजाजत नहीं दी गई. इस फैसले से दिल्ली के खिलाड़ियों में नाराजगी दिखी. इसी दौरान नीतीश राणा अंपायर से बहस करने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

DC बनाम CSK का मैच कैसा रहा?

मैच की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की. CSK की ओर से संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 115 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाए. वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रनों पर ढेर हो गई. दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली. उनके अलावा पथुम निसंका ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि आशुतोष राणा ने 10 गेंदों पर 19 रन जोड़े. इसके बावजूद दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST