Delhi Police Inspector Viral Video: दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अमित प्रकाश का महिला के साथ डांस VIDEO वायरल हो गया. मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया.
Delhi Police Inspector Viral Video: दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का महिला के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई. मामला दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रोहिणी में आयोजित एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी का है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर मंगलवार को करीब 20 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें दिल्ली पुलिस के लाजपत नगर थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी (ATO) के पद पर तैनात इंस्पेक्टर अमित प्रकाश एक महिला के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह सादी वर्दी में दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी सार्वजनिक कार्यक्रम का नहीं, बल्कि रोहिणी में आयोजित उनके एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी का है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई.
Viral Video Puts Delhi Police Inspector in Spotlight; Amit Prakash Shifted to Police Lines A video purportedly showing Delhi Police Inspector Amit Prakash dancing with a woman in an allegedly inappropriate manner has triggered an inquiry. Prakash, posted at Lajpat Nagar Police Station, has been sent to the police lines following the incident. The district DCP has also ordered an investigation into the video circulating on social media. @DelhiPolice @CPDelhi
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) November 24, 2026
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे इंस्पेक्टर अमित प्रकाश दिल्ली के लाजपत नगर थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी (ATO) के पद पर तैनात थे. वीडियो में उन्हें एक महिला के साथ डांस करते देखा जा सकता है. हालांकि, वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया.
ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले! पेंशन से राशन कार्ड तक, अब एक पोर्टल से होगा सारा काम
मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई की. इंस्पेक्टर अमित प्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही उन्हें अगले आदेश तक पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, इंडिया न्यूज इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी जा रही है.
डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.
Abhishek Sharma Viral Video: भारत ए और यूएई के मुकाबले में अभिषेक शर्मा और इबरार…
Petrol Diesel Price Today: देशभर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं. दिल्ली,…
Delhi Weather 25 Nov 2026: 25 नवंबर को दिल्ली-NCR में सुबह हल्की धुंध और दिन…
Sohail Khan passes away: बांग्लादेशी अभिनेता सोहेल खान का 24 नवंबर 2026 को 66 साल…
Gurugram viral video: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड अंडरपास में एक युवक सड़क पर लेटकर…
UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…