नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका ने चौथे टी20 (SA vs NZ 4th T20I) मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand) को 19 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया और अब अंतिम मुकाबला निर्णायक हो गया है. 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 145 पर ही ऑलआउट हो गई.
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164/5 का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से ओपनर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने संयम से बल्लेबाजी की. हालांकि कोई बड़ी शतकीय पारी नहीं आई, लेकिन छोटे-छोटे योगदान से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची. कोन्रर इस्टरह्यूजन ने सबसे अधिक 57 रन बनाए.
🚨 MATCH RESULT 🚨
An extraordinary game of cricket comes to an end in Wellington as #TheProteas secure a thrilling 19-run victory! 🇿🇦😎
Incredible scenes as the five-match T20I series is level at 2-2, with the decider set for March 25th. 💥🏏
📸: @PhotosportNZ #Unbreakable pic.twitter.com/dXzY97PdIw
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) March 22, 2026
न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 145 रन पर ऑलआउट हो गई. सबसे अधिक रन टिम रॉबिनसन ने बनाए. जिन्होंने 32 रन की पारी खेली. इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से 30 से अधिक रन नहीं निकले. नतीजा यह हुआ कि न्यूजीलैंड यह मैच 19 रन से हार गई.
आखिरी मुकाबला कब?
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने इस मैच में अहम भूमिका निभाई. तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने मिलकर बीच के ओवरों में लगातार विकेट लिए और रनगति को नियंत्रित किया. खासकर डेथ ओवर्स में गेंदबाजों ने बेहतरीन लाइन और लेंथ रखी. गेराल्ड कोएत्जे ने सबसे अधिक कुल 3 विकेट अपने नाम किए. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में शानदार वापसी की है और अब आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. आखिरी मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा.