<
Categories: क्रिकेट

गंजे प्लेयर को थमा दिया हेयर ड्रायर? क्या PSL में अवार्ड के रूप में मिलती है ये अजीबोगरीब चीजें, कौड़ियों में कीमत

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) यानी पीएसएस सिर्फ़ रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अजीबोग़रीब अवॉर्ड्स के लिए भी चर्चा में रहती है.

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) यानी पीएसएस सिर्फ़ रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अजीबोग़रीब अवॉर्ड्स के लिए भी चर्चा में रहती है. इस बार तो हद ही हो गई, जब डैरिल मिचेल को “प्लेयर ऑफ द मैच” के तौर पर हेयर ड्रायर थमा दिया गया. जिनके सिर पर बाल भी नहीं हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी मजेदार मीम्स देखने को मिले. हालांकि, यह इमेज एआई जेनरेटेड हैं.
मैच के बाद जैसे ही मिचेल के हाथ में यह अवॉर्ड आया, स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई. लोग सवाल उठाने लगे कि आखिर एक इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ी को इस तरह का इनाम क्यों दिया जा रहा है, जिसकी कोई खास उपयोगिता ही नहीं है.

क्या क्या गिफ्ट मिल चुके हैं

दरअसल, PSL में अक्सर स्पॉन्सर्स अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए इस तरह के अनोखे अवॉर्ड्स देते हैं. पहले भी यहां परफ्यूम, किचन अप्लायंसेज और यहां तक कि हेयर ट्रिमर जैसे गिफ्ट्स खिलाड़ियों को दिए जा चुके हैं. जिनके दाम काफी सस्ते होते हैं. लेकिन इस बार का हेयर ड्रायर अवॉर्ड शायद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, क्योंकि यह सीधे तौर पर खिलाड़ी की पर्सनैलिटी से जुड़ गया. लेकिन इसे सिर्फ एक मीम की तरह ही लिया जाना चाहिए.

IPL से काफी सस्ती है पीएसएल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि जहां एक तरफ IPL जैसी लीग्स में करोड़ों की प्राइज मनी दी जाती है, वहीं PSL में इस तरह के अवॉर्ड्स लीग की ब्रांडिंग को थोड़ा मजाकिया बना देते हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे एंटरटेनमेंट का हिस्सा भी मानते हैं और कहते हैं कि इससे लीग को अलग पहचान मिलती है. भले ही हेयर ड्रायर की कीमत ज्यादा न हो, लेकिन इसने PSL को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में खिलाड़ियों को और कौन-कौन से “अनोखे” इनाम देखने को मिलते हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST