<
Categories: क्रिकेट

IPL छूट जाएगा पीछे? पाकिस्तान सुपर लीग बनेगी विश्व की नंबर 1 लीग, PCB चेयरमैन का दावा

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) जल्द ही दुनिया की नंबर-1 क्रिकेट लीग बन सकती है. यह बयान पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 11वें सीजन के लिए हुए रिकॉर्ड फ्रेंचाइज़ी ऑक्शन के बाद दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने दावा किया है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) जल्द ही दुनिया की नंबर-1 क्रिकेट लीग बन सकती है. यह बयान उन्होंने 11वें सीजन के लिए हुए रिकॉर्ड फ्रेंचाइज़ी ऑक्शन के बाद दिया. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में पीएसएल की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा हुई. नक़वी ने कहा कि लीग में निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है और यह क्रिकेट में निवेश के लिए एक मजबूत मंच बन चुकी है.

PCB ने इस दौरान 2024–25 के ऑडिटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स को भी मंजूरी दी, जिससे बोर्ड की आर्थिक स्थिति को स्थिर बताया गया. फ्रेंचाइज़ी ऑक्शन में इस बार नए रिकॉर्ड बने. लीग में अब 6 की जगह 8 टीमें खेलेंगी. सियालकोट और हैदराबाद की दो नई फ्रेंचाइज़ी शामिल की गई हैं. सियालकोट टीम को OZ डेवलपर्स ने PKR 1.85 अरब में खरीदा और “सियालकोट स्टैलियनज़” नाम दिया, जबकि हैदराबाद टीम FKS ग्रुप के पास गई, जिसने PKR 1.75 अरब की बोली लगाई और इसे “हैदराबाद किंग्समेन” नाम दिया.

इधर, अली तारीन के मल्तान सुल्तांस से अलग होने के बाद टीम के लिए दोबारा बोली प्रक्रिया कराई गई. इसमें वाली टेक्नोलॉजीज ने PKR 2.45 अरब की सबसे बड़ी बोली लगाकर टीम खरीदी और “रावलपिंडीज़” नाम दिया. बाद में CD वेंचर्स ने सियालकोट फ्रेंचाइज़ी में बहुमत हिस्सेदारी लेकर उसे फिर से “मल्तान सुल्तांस” के रूप में रीब्रांड कर दिया.

टीम की मौजूदा वैल्यू करीब PKR 2 अरब सालाना आंकी जा रही है. PCB का मानना है कि इन बड़े निवेश और विस्तार के साथ PSL लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है और भविष्य में वैश्विक स्तर पर शीर्ष लीग बन सकती है. वैसे बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग की रिवेन्यू जहां 48000 करोड़ के आसपास है. वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग का रिवेन्यू सिर्फ 700 करोड़ के ही आसपास है. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST