असल में क्रॉसओवर कार क्या होती है और यह बाकी कारों से कैसे अलग है, यह समझना बेहद जरूरी है. आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं.
What is Crossover Car: आज के समय में कार खरीदते समय लोगों के पास हैचबैक, सेडान और SUV जैसे कई वैरिएंट्स का ऑप्शन रहता है. इसलिए अब पहले के मुकाबले कार खरीदना काफी मुश्किल हो चुका है. बहुत से लोग इसी कंफ्यूजन के चलते कार नहीं ले पाते हैं कि कौन सी कार उनके लिए सही रहेगी. हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से क्रॉसओवर कारें भी काफी चर्चा में हैं. कई लोग इसे SUV समझ लेते हैं, तो कुछ इसे हैचबैक का बड़ा या कोई नया वर्जन मान लेते हैं.
असल में क्रॉसओवर कार क्या होती है और यह बाकी कारों से कैसे अलग है, यह समझना बेहद जरूरी है. आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं.
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो क्रॉसओवर कार असल में SUV और सेडान कारों का एक मिश्रण होता है. यह बनती या मैन्युफैक्चर तो सामान्य कारों के प्लेटफॉर्म पर ही होती है. क्रॉसओवर कारें चलने में एक अच्छा एक्सपीरिएंस देने के साथ ही साथ कई एडवांस और नई टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली एक कार है. माना जाता है कि इस कार को ड्राइव करने का एक अलग ही एक्सपीरिएंस होता है. क्रॉसओवर ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट कार मानी जाती है और एसयूवी या अन्य कारों के मुकाबले इसकी मेंटेनेंस भी काफी हद तक कम ही होती है.
क्रॉसओवर कारें अन्य SUV या सेडान कारों से अलग होती हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि इन कारों में आपको एसयूवी के मुकाबले ज्यादा एडवांस और बेहतरीन फीचर्स देखन के लिए मिल जाते हैं. क्रॉसओवर कारों में सेडान और अन्य कारों के मुकाबले ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलने के साथ ही साथ एक अच्छा और कंफर्टेबल ड्राइविंग एक्सपीरिएंस भी मिलता है. यह कारें लुक्स और डिजाइन के मामले में भी काफी बेहतरीन होती हैं.
Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…