Live
Search
Home > क्रिकेट > PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 2 धाकड़ खिलाड़ियों का हुआ IPL डेब्यू, देखें प्लेइंग XI

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 2 धाकड़ खिलाड़ियों का हुआ IPL डेब्यू, देखें प्लेइंग XI

PBKS vs GT Playing XI: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला मुल्लांपुर के यादवेंद्र इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथों में है. देखें दोनों टीमों को प्लेइंग-11...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-03-31 19:24:43

Mobile Ads 1x1

PBKS vs GT Playing XI: IPL 2026 का चौथा मुकाबला 31 मार्च (मंगलवार) को मुल्लांपुर के महाराज यादवेंद्र इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम आमने सामने है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने होम ग्राउंड में गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. श्रेयस अय्यर ने बताया कि उनकी टीम में कूपर कॉनोली अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं. कूपर कॉनोली के अलावा मार्को यानसन, मार्कस स्टॉयनिस और जेवियर बार्टलेट विदेशी खिलाड़ी टीम की प्लेइंग-11 में शामिल हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज अशोक शर्मा अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं. देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

इन दो खिलाड़ियों को हुआ डेब्यू

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के मुकाबले में 2 खिलाड़ियों ने अपना आईपीएल डेब्यू किया. पंजाब किंग्स की ओर से ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कॉनोली ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की. पंजाब किंग्स ने कूपर कॉनोली को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज अशोक ने अपना आईपीएल डेब्यू किया. अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 90 लाख रुपये में खरीदा था.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल बढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, वैशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. (इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा. (इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र)

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों पर नजर डालें, तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है. पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. इनमें से 3 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. हालांकि अगर पिछले 2 सालों की बात करें, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. दरअसल, पिछले 2 सीजन में पंजाब किंग्स ने 2 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात ने सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है. मुल्लांपुर के मैदान पर गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को एक बार हराया है. ऐसे में इस सीजन भी शुभमन गिल की टीम पंजाब किंग्स को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी.

मुल्लांपुर की पिच का क्या हाल?

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुल्लांपुर के ​महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान का विकेट थोड़ा अनिश्चित रहता है. यहां पर कभी 200+ का स्कोर बन जाता है, तो कभी 120 का स्कोर बनाना भी मुश्किल हो जाता है. मुल्लांपुर की पिच अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है. ऐसे में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन पिच धीमी होने के साथ-साथ स्पिनर्स का रोल अहम हो जाता है. इतना ही वहीं, इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिससे रनों रोकना मुश्किल हो जाता है.

MORE NEWS