Live TV
Search
Home > क्रिकेट > PBKS vs SRH Head to Head: अय्यर या ईशान आज कौन मारेगा बाजी? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

PBKS vs SRH Head to Head: अय्यर या ईशान आज कौन मारेगा बाजी? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

PBKS vs SRH Head to Head:आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं, और सनराइजर्स हैदराबाद ने उनमें से 17 जीते हैं. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने सिर्फ़ 7 जीते हैं. इस रिकॉर्ड को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद का पंजाब किंग्स पर साफ़ तौर पर पलड़ा भारी है.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-04-11 13:24:18

Mobile Ads 1x1

PBKS vs SRH Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस सीजन में तीन-तीन मैच खेले हैं. पंजाब अभी तक कोई भी मैच हारी नहीं है. पंजाब किंग्स ने इस IPL सीज़न में अपने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं, ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो हारे हैं और सिर्फ़ एक जीता है. इसलिए, यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बहुत अहम होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी

आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं, और सनराइजर्स हैदराबाद ने उनमें से 17 जीते हैं. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने सिर्फ़ 7 जीते हैं. इस रिकॉर्ड को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद का पंजाब किंग्स पर साफ़ तौर पर पलड़ा भारी है. 

पंजाब किंग्स का फॉर्म शानदार

हालांकि दोनों टीमों के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स अच्छी फॉर्म में दिख रही है. दोनों टीमों के बीच पिछले छह IPL मैचों का रिकॉर्ड देखें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 मैच जीते हैं जबकि पंजाब किंग्स को सिर्फ एक में जीत मिली है. पंजाब किंग्स ने आईपीेल में आखिरी बार सनराइजर्स हैदराबाद को 2022 आईपीएल सीजन में हराया था.

PBKS vs SRH हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

विवरण आंकड़े
कुल मैच 24
PBKS की जीत 7
SRH की जीत 17

PBKS vs SRH IPL मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज़ पारियां रन औसत  स्ट्राइक रेट सर्वाधिक स्कोर 
डेविड वॉर्नर 14 700 58.33 140.28 81
शिखर धवन 15 419 32.23 124.33 99*
अभिषेक शर्मा 7 314 52.33 196.25 141
केएल राहुल 10 307 38.37 116.73 79
जॉनी बेयरस्टो 7 215 35.83 130.30 97

PBKS vs SRH मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाज़ पारियां विकेट इकोनॉमी  औसत  बेस्ट बॉलिंग 
भुवनेश्वर कुमार 18 26 7.39 19.53 5/19
राशिद खान 10 18 5.82 12.94 3/12
संदीप शर्मा 14 18 7.62 23.72 3/21
अर्शदीप सिंह 11 15 7.78 22.06 4/29
खलील अहमद 5 8 7.66 17.25 3/21

दोनों टीमें 

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जेनसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, पियाला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, व्यशांक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स

MORE NEWS