<
Categories: क्रिकेट

RCB स्टार बना ‘सुपरमैन’… एक हाथ से लपका ऐसा ‘ब्लाइंडर कैच’, जिसे देख ग्लेन फिलिप्स भी चौंक जाएं

Phil Salt Catch Video: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में ऐसा ब्लाइंडर कैच लपका है, जिसे सीजन का बेस्ट कैच बताया जा रहा है. फिल साल्ट के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वीडियो...

Phil Salt Catch Video: 28 मार्च (शनिवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच धमाकेदार मुकाबले के साथ आईपीएल 2026 का आगाज हुआ. इस मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ियों ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया, लेकिन एक खिलाड़ी ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से सारी महफिल लूट ली. जी हां, हम आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट की बात कर रहे हैं, जिन्होंने इस मुकाबले में 2 शानदार कैच लपके. इनमें से फिल साल्ट ने SRH के कप्तान ईशान किशन का एक ब्लाइंडर कैच पकड़ा, जिसे देख सभी के होश उड़ गए. फिल साल्ट ने सुपरमैन की तरह उड़कर ईशान किशन (Ishan Kishan) कैच एक हाथ से लपक लिया. इसके चलते कप्तान ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हो गए. अगर फिल साल्ट ने यह कैच नहीं पकड़ा होता, तो शायद ईशान किशन अपनी सेंचुरी पूरी कर लेते और मैच का रिजल्ट भी बदल सकता था. हालांकि फिल साल्ट की जबरदस्त फील्डिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद की पारी पर ब्रेक लगा दिया.

टूर्नामेंट का सबसे बेस्ट कैच

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने 37 गेंदों पर 80 रन बना लिए थे और टीम के बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे थे. फिर 16वें ओवर में अभिनंदन सिंह की गेंद पर ईशान ने बाउंड्री की ओर बड़ा शॉट लगाया, लेकिन उनकी टाइमिंग सही नहीं रही. प्वाइंट पर खड़े फिल साल्ट तेजी से गेंद की ओर भागे. फिल साल्ट (Phil Salt) ने तेजी से अपनी दाईं ओर कूदकर फुल स्ट्रेच करते हुए 1 हाथ से कैच लपक लिया. फिल साल्ट का यह इतना बेहतरीन था कि मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों के होश उड़ गए. स्टैंड में बैठे फैंस को भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ. इस कैच को सीजन का बेस्ट कैच बताया जा रहा है. नीचे देखें कैच का वीडियो…

क्लासेन का भी पकड़ा था शानदार कैच

फिल साल्ट ने ईशान किशन से पहले हेनरिक क्लासेन का शानदार कैच लपका था, जिसको लेकर विवाद भी हुआ था. दरअसल, 14वें ओवर में रोमारियो शेपर्ड की पहली गेंद पर क्लासेन ने मिड विकेट की तरफ बड़ा शॉट लगाया. यह गेंद सीधे छक्के के लिए बाउंड्री के पार जा रही थी, लेकिन फिल साल्ट ने उसे रोक लिया. फिल साल्ट ने बाउंड्री लाइन के बाहर जा रही गेंद को लपक लिया, लेकिन वह जमीन पर भी गिर गए. ऐसे में अंपायर को लगा कि शायद फिल साल्ट ने बाउंड्री कुशन को टच किया है. करीबी मामले को थर्ड अंपायर के पास भेजा गया, जिसके बाद हेनरिक क्लासेन को आउट दिया गया. हालांकि क्लासेन अंपायर के इस फैसले से नाखुश दिखाई दिए.

कैसा रहा मैच?

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया. सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे. SRH के कप्तान ईशान किशन ने 80 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जबकि अनिकेत वर्मा ने 43 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी आरसीबी की टीम ने 15.4 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 69 रन बनाए. साथ ही देवदत्त पडिक्कल ने 61 रनों की तूफानी पारी खेली.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

84 साल की दादी AI कैरेक्टर पर हार बैठी दिल! प्यार भरे लिखे खत, सच सामने आया तो रह गईं हैरान

Elderly Woman AI Love: एक 84 साल की महिला को एक AI कैरेक्टर से गहरा…

Last Updated: March 29, 2026 18:38:27 IST

Teeth Grinding: नींद में दांत किटकिटाना क्या बताता है? स्ट्रेस या बीमारी का संकेत, जानें सच

Bruxism: सोते समय दांत पीसने (ब्रक्सिज्म) का क्या मतलब है? जानें कि क्या यह तनाव,…

Last Updated: March 29, 2026 18:16:59 IST

Assam Election 2026: ऊपरी और निचले असम की राजनीति में इतना बड़ा अंतर क्यों? समझिए असली ‘गेम प्लान’

असम चुनाव 2026: क्या ब्रह्मपुत्र नदी सिर्फ भूगोल नहीं, बल्कि राजनीति भी बांटती है? जानिए…

Last Updated: March 29, 2026 18:09:17 IST

Swallowing Chewing Gum: च्युइंगम गलती से निगल ली, पेट में चली जाए तो क्या होगा? जानें इसके नुकसान

Swallowing Chewing Gum: क्या च्यूइंग गम निगलना नुकसानदायक है? अगर गलती से इसे निगल लिया…

Last Updated: March 29, 2026 17:42:40 IST

कमर में काला धागा क्यों बांधते हैं? क्या बुरी नजर से होता बचाव, चौंका देंगे ज्योतिष और वैज्ञानिक कारण

Kardhan ke fayde: अक्सर आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि, कमर में…

Last Updated: March 29, 2026 17:30:49 IST