Preity Zinta Hugs Arshdeep Singh: लखनऊ के खिलाफ पंजाब किंग्स की जीत के बाद प्रीति जिंटा ने अर्शदीप सिंह को गले लगाया. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने ऐसे रिएक्ट किया, जैसे कि उनके बचपन का सपना पूरा हो गया है. नीचे देखें वीडियो...
प्रीति जिंटा के गले लगाने के बाद अर्शदीप सिंह का रिएक्शन.
Preity Zinta Hugs Arshdeep Singh: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आईपीएल मैचों के दौरान अपनी खूबसूरती और रिएक्शन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है. वह अक्सर अपनी टीम को चीयर और सपोर्ट करते हुए स्टैंड्स में दिखाई देती हैं. सोशल मीडिया पर भी पंजाब किंग्स के फैंस प्रीति जिंटा की खूब तारीफ करते हैं, क्योंकि वह अपनी टीम के खिलाड़ियों का सम्मान करती हैं. वह हर सीजन फैंस को जर्सी भी बांटती हैं. रविवार को भी प्रीति जिंटा अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं.
पंजाब किंग्स ने उस मुकाबले में लखनऊ सुपर जांयट्स को हराकर बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने मैदान पर जाकर अपने खिलाड़ियों को बधाई दी. इस दौरान एक खूबसूरत पल देखने को मिला, जिसने सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. दरअसल, मैच खत्म होने के बाद प्रीति जिंटा ने अर्शदीप सिंह को गले लगाया. इसके बाद अर्शदीप सिंह का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पंजाब किंग्स की जीत के बाद प्रीति जिंटा खिलाड़ियों से बातचीत करने के लिए मैदान पर गई थीं. इसी दौरान प्रीति जिंटा ने पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को गले लगाया. इसके बाद अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने ऐसे रिएक्ट किया, जैसे उनके बचपन का सपना पूरा हो गया हो. प्रीति जिंटा से गले मिलने के बाद अर्शदीप सिंह जश्न मनाने लगे. उस समय लखनऊ सुपर जांयट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वहां पर मौजूद थे. अर्शदीप सिंह के रिएक्शन देखकर मोहम्मद शमी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. देखें वीडियो…
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए IPL 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. अर्शदीप सिंह को शुरुआती कुछ मैचों में एक भी विकेट नहीं मिला था. फिर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी लय हासिल की. उस मैच में अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए. इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं LSG के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने 1 बल्लेबाज को आउट किया. अर्शदीप सिंह का फॉर्म में वापस आना पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर है.
मैच की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों पर 93 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके साथ कूपर कॉनली ने भी ताबड़तोड़ 86 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी लखनऊ की टीम सिर्फ 200 के स्कोर पर ही सिमट गई. LSG की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 43, एडन मार्करम ने 42 और मिचेल मार्श ने 42 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
IND vs PAK: पाकिस्तान के पास भी पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंडिया के लिए…
IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…
FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…
Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…
Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों…
Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…