PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार (31 मार्च, 2026) को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा. जहां कूपर कॉनली के 72 रनों की नाबाद पारी की बदौलत पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया.
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया
PBKS vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार (31 मार्च, 2026) को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया. जहां पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का स्कोर खड़ा किया. पंजाब किंग्स ने इस स्कोर को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स की तरफ से सर्वाधिक रन कूपर कॉनली ने बनाए. उन्होंने 44 गेंदों में 72 रन बनाए.
इसके अलावा, पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन और श्रेयस अय्यर ने 18 रन बनाए. गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस की तरफ से अशोक शर्मा ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए.
गुजरात टाइंटस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का स्कोर खड़ा किया. गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने 39 रन, जॉश बटलर ने 38 रन, ग्लैन फिलिप्स ने 25 रन, वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन और साईं सुदर्शन ने 13 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से विजयकुमार व्यश्क ने 3 विकेट, युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट और मार्को यान्सेन ने 1 विकेट झटके.
पंजाब किंग्स की जीत के हीरो कूपर कॉनली रहे. जिन्होंने 72 रनों की नाबाद पारी खेली, जिन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने अपनी टीम को अहम साझेदारियों के जरिए जीत दिलाई. प्रभसिमरन सिंह के साथ 76 रनों की साझेदारी, उसके बाद मार्को जानसेन के साथ 26 रनों की साझेदारी और आखिर में बार्टलेट के साथ 21 रनों की नाबाद साझेदारी.
मुल्लांपुर में पंजाब और गुजरात के बीच खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था.
UPMSP UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च…
FASTag New Toll Rules: हालांकि इस बदलाव से कुछ यात्रियों को परेशानी हो सकती है खासकर…
IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में 4 मुकाबले खेले जा चुके…
Sarkari Naukri Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने…
LPG Price Hike: ईरान-इजराइल में चल रही जंग का काफी बुरा असर भारत में देखने…
Gold Rate Today 1 April 2026: सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी रही…