Live TV
Search
Home > क्रिकेट > मोबाइल विवाद में फंसे राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर, BCCI ने रोमी भिंडर को थमाया नोटिस, आगे क्या होगा?

मोबाइल विवाद में फंसे राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर, BCCI ने रोमी भिंडर को थमाया नोटिस, आगे क्या होगा?

IPL Mobile Controversy: बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आरसीबी बनाम राजस्थान मैच के दौरान रोमी भिंडर को मोबाइल चलाते देखा गया था. देखें वीडियो...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 13, 2026 18:05:02 IST

Mobile Ads 1x1

IPL Mobile Controversy: IPL 2026 में मोबाइल विवाद में राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मामले में RR के मैनेजर रोमी भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. BCCI ने रोमी भिंडर से 48 घंटों के अंदर जवाब मांगा है. दरअसल, हाल ही में गुवाहाटी के मैदान में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. इस मैच के दौरान रोमी भिंडर राजस्थान की टीम के डगआउट में मोबाइल चलाते हुए दिखाई दिए थे. उस दौरान रोमी भिंडर के साथ 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भी थे, जो थोड़ी ही देर पहले आउट होकर पवेलियन लौटे थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है.

BCCI कर रही जांच

वीडियो सामने आने के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के डगआउट में मोबाइल चलाने का मामला BCCI तक पहुंचा. रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. इसीलिए रोमी भिंडर को नोटिस भेजा गया है. 48 घंटे के अंदर रोमी भिंडर का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि एक दिन पहले ही आईपीएल के चेयरमैन अरुण घूमल से इस पर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट इस मामले की जांच करेगी.

रोमी भिंडर ने तोड़ा नियम!

IPL के नियमों के अनुसार, मैच के दौरान प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) में मोबाइल फोन या किसी कम्यूनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर सख्त पाबंदी है. हालांकि टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन रोमी भिंडर को डगआउट में फोन चलाते देखा गया है. ऐसे में उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है.

बीमारी से जूझ रहे थे रोमी भिंडर

बता दें कि रोमी भिंडर हाल ही में गंभीर बीमारी से उबर कर आ रहे हैं. इस वजह से वह अपने साथ मोबाइल फोन साथ रखते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, रोमी भिंडर के दोनों फेफड़े खराब हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें ICU में रहना पड़ा था. रोमी भिंडर करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे थे. ऐसे में उन्हें ज्यादा चलने-फिरने से मना किया गया है. कहा जा रहा है कि रोमी भिंडर के लिए ड्रेसिंग रूम तक चलकर जाना मुश्किल था, जिसकी वजह से उन्होंने पास ही बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. ऐसे में हो वह बड़ी सजा से बच सकते हैं. अब देखना होगा कि बीसीसीआई आगे क्या कार्रवाई करती है.

MORE NEWS