Live
Search
Home > क्रिकेट > IPL: क्या MS धोनी-जडेजा के बीच कुछ ठीक नहीं? जड्डू बोले- ‘फोन बंद रखते हैं, मेरी बात नहीं हुई है…’

IPL: क्या MS धोनी-जडेजा के बीच कुछ ठीक नहीं? जड्डू बोले- ‘फोन बंद रखते हैं, मेरी बात नहीं हुई है…’

आईपीएल 2026 सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान के लिए वापसी करने वाले जडेजा ने माना कि यह मुकाबला उनके लिए काफी खास था. जब जडेजा से पूछा गया कि क्या उन्होंने मैच से पहले धोनी से बात की थी, तो उन्होंने ‘नहीं’ में जवाब दिया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 31, 2026 16:35:01 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी पहनकर रवींद्र जडेजा ने अपने पुराने साथी सीएसके के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मुकाबले में एक भावुक पल का अनुभव किया. सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान के लिए वापसी करने वाले जडेजा ने माना कि यह मुकाबला उनके लिए काफी खास था.  जब जडेजा से पूछा गया कि क्या उन्होंने मैच से पहले धोनी से बात की थी, तो उन्होंने ‘नहीं’ में जवाब दिया.
 
उन्होंने कहा, “बात नहीं हुई, क्योंकि माही भाई फोन बंद ही रखते हैं, लेकिन जब भी मैं माही भाई से मिलूंगा तो खूब सारी बातें करूंगा. “मुझे गुलाबी रंग अच्छा लग रहा है. पीला रंग थोड़ा पुराना सा लगने लगा था, लेकिन मैं मजाक कर रहा हूं. जाहिर है, सीएसके जैसी फ्रेंचाइज़ी को छोड़ना, जहां मैंने 12-13 साल खेले, शुरुआत में थोड़ा मुश्किल था. यह काफी भावुक पल था. लेकिन मैंने खुद से कहा कि ऐसे बदलाव भी इस सफर का हिस्सा होते हैं.

मैं पॉजिटिव हूं

जड्डू ने आगे कहा,”अच्छी बात यह है कि मैं अब उसी टीम के साथ हूं, जहां मैंने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. वह याद हमेशा मेरे साथ रही है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद मैंने वहीं से अपना आईपीएल करियर शुरू किया और पहले ही सीजन में खिताब जीत लिया. मैं उन यादों को पॉजिटिव सोच के साथ लेकर चल रहा हूं और मेरा लक्ष्य है कि नई टीम के साथ जितना हो सके सीखूं और अपने अनुभव को भी टीम के साथ साझा करूं.”

धोनी पर और क्या कहा?

उन्होंने बताया कि धोनी अपनी अलग फोन आदतों के लिए जाने जाते हैं और क्रिकेट असाइनमेंट के दौरान अक्सर अपना फोन बंद रखते हैं. इसी वजह से उन्होंने उनसे संपर्क करने की कोशिश भी नहीं की. जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की 2018, 2021 और 2023 की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया, साथ ही अपनी बेहतरीन फील्डिंग से भी टीम को कई मैच जिताए. इससे पहले वह 2008 में राजस्थान रॉयल्स की ऐतिहासिक खिताबी टीम का भी हिस्सा थे और 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने के बाद टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हो गए.

MORE NEWS