Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL खेलने के लिए अपने देश से बगावत! RCB पेसर ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर ठोका केस, क्या है मामला?

IPL खेलने के लिए अपने देश से बगावत! RCB पेसर ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर ठोका केस, क्या है मामला?

Nuwan Thushara IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने फिटनेस टेस्ट में फेल होने को लेकर NOC न जारी करने पर अपने देश के क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ ही बगावत कर दी है. नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 2, 2026 18:45:20 IST

Mobile Ads 1x1

Nuwan Thushara IPL Controversy: श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खेलने के लिए कोर्ट पहुंच गए हैं. IPL 2026 शुरू होने से पहले नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे. इसकी वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नुवान तुषारा को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने से मना कर दिया. नुवान तुषारा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, नुवान तुषारा ने कोलंबो जिला न्यायालय में मामला दायर कर श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को NOC जारी करने का आदेश देने की मांग की है. अब इस मामले में 9 अप्रैल को सुनवाई होगी. बता दें कि आरसीबी ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी स्क्वाड में शामिल किया था. IPL 2025 में ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे. फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 के लिए भी नुवान तुषारा को रिटेन किया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ेंगे नुवान तुषारा?

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने फिटनेस का हवाला देकर नुवान तुषारा को NOC देने से मना कर दिया है. इसकी वजह से नुवान तुषारा ने कोर्ट का रुख किया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो नुवान तुषारा का श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो गया. वह इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि नुवान तुषारा ने बोर्ड को अपना इंटरनेशनल करियर खत्म करने की इच्छा की जानकारी दे दी थी. ऐसे में वह चाहते हैं कि कोर्ट बोर्ड को उन्हें NOC देने का आदेश दे.

नुवान तुषारा का इंटरनेशनल करियर

श्रीलंका के तेज गेंदबाज का इंटरनेशनल करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा है. 31 साल के नुवान तुषारा ने साल 2022 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उसके बाद से नुवान तुषारा ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 30 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 8.16 की इकॉनमी से 36 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं खेला है. अब वह आईपीएल में खेलना चाहते हैं, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड उन्हें NOC नहीं दे रही है.

नुवान तुषारा का आईपीएल करियर

तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मुकाबला खेला है. फिलहाल वह आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं. नुवान तुषारा ने आईपीएल में अभी तक सिर्फ 8 मैच खेले हैं, जिनमें 9.43 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं.

MORE NEWS