<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरेगी RCB, टीम ने क्यों लिया ये ऐतिहासिक फैसला?

RCB to Wear Black Band in IPL 2026 Opening Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शनिवार (28 मार्च) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) के पहले मैच में काले बैंड पहनेंगे. आरसीबी की मैनेजमेंट ऐसा क्यों कर रही है. आइए जानते हैं.

RCB to Wear Black Band in IPL 2026 Opening Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शनिवार (28 मार्च) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) के पहले मैच में काले बैंड पहनेंगे. आरसीबी की मैनेजमेंट ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि पिछले साल अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद स्टेडियम के बाहर हुई भीड़ में 11 मृतकों को सम्मान देना है. आइए जानते हैं मैच से पहले आरसीबी के मैनेजमेंट ने क्या कहा है?

RCB ने कहा, “हम अपने RCB परिवार के उन 11 सदस्यों को श्रद्धांजलि देंगे जो 4 जून को इस दुखद घटना में अपनी जान गंवा बैठे. खिलाड़ी वॉर्म-अप के दौरान नंबर 11 वाली प्रैक्टिस जर्सी पहनेंगे और मैच के दौरान काले बैंड पहनेंगे.” टीम ने यह भी कहा कि स्टेडियम में ग्यारह सीटें खाली रखी जाएंगी ताकि हमेशा फैंस की याद बनी रहे.

पिछले साल जून 2025 में स्टेडियम के बाहर हुई भीड़ में 11 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए. इसके बाद स्टेडियम में क्रिकेट मैच स्थगित कर दिए गए. बड़े टूर्नामेंट, जैसे ICC महिला ODI वर्ल्ड कप और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन महाराजा ट्रॉफी लीग, सुरक्षा कारणों से दूसरी जगह आयोजित किए गए और इस साल स्टेडियम में कोई टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं हुए. हालांकि.  सुरक्षा समीक्षा के बाद कर्नाटक सरकार ने IPL मैचों की अनुमति दी.

भगदड़ के बाद क्या क्या बदलाव हुए?

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA), उपाध्यक्ष सुजीत सोमसुंदर ने गृह मंत्री जी. परमेश्वर से IPL 2026 मैचों, प्लेऑफ और फाइनल, की अनुमति ली. KSCA ने सुरक्षा सुधार किए, जैसे गेट चौड़े करना, निकासी मार्ग बेहतर बनाना और मेडिकल सुविधाएं स्थापित करना. महेश्वर राव की अगुवाई में एक विशेषज्ञ समिति ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और इसे मंजूरी दी. अब स्टेडियम सुरक्षित रूप से 33,000 दर्शकों को समायोजित कर सकता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST