RCB vs MI Pitch Report: आखिरकार आईपीएल फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ मैदान पर नजर आएंगे, लेकिन वह एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे. रविवार (12 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच धमाकेदार टक्कर होगी. यह मुकाबला रविवार को शाम 7:30 से शुरू होगा. इस मुकाबले में रोहित शर्मा अपनी मुंबई इंडियंस को हार की हैट्रिक से बचाने की कोशिश करेंगे. मुंबई की टीम अपने पिछले 2 मैच हारकर आ रही है. वहीं, दूसरी ओर विराट कोहली अपनी आरसीबी को एक बार जीत की पटरी पर वापस लाना चाहेंगे. आरसीबी को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस का यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वानखेड़े की पिच क्या असर दिखाएगी? देखें रिपोर्ट…
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मैच ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अभी तक कुल 124 से ज्यादा आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं. यह मैदान अपने हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. वानखेड़े की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 से ज्यादा है, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां पर 200 से ज्यादा स्कोर बन रहे हैं. IPL 2026 के दूसरे मैच में इसी मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 220 रन बनाए थे. इस टारगेट को मुंबई इंडियंस ने 5 गेंद बाकी रहते ही चेज कर लिया था. इस मैदान की बाउंड्री थोड़ी छोटी है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती है. ऐसे में यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 220 से ज्यादा का स्कोर अच्छा हो सकता है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आंकड़ों पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भार दिखाई दे रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं. इनमें से 19 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि आरसीबी ने 15 मैच अपने नाम किए हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड.