Live TV
Search
Home > क्रिकेट > RCB vs RR: क्या आरसीबी रोक पाएगी राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ? अब तक कैसा रहा है रिकॉर्ड, कौन मारेगा बाजी?

RCB vs RR: क्या आरसीबी रोक पाएगी राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ? अब तक कैसा रहा है रिकॉर्ड, कौन मारेगा बाजी?

RCB vs RR Head To Head: IPL 2026 की 2 सबसे मजबूत टीमों के बीच शुक्रवार को टक्कर होने जा रही है. यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में आरसीबी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 10, 2026 12:41:53 IST

Mobile Ads 1x1

RCB vs RR Head To Head: आईपीएल 2026 की 2 अजेय टीमों के बीच के बीच 10 अप्रैल (शुक्रवार) को गुवाहाटी में भिड़ंत होने वाली है. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच टक्कर होगी. यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इस समय राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड बना हुआ है. इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में 2 मैच खेले हैं, जिनमें से दोनों मुकाबले जीते हैं. राजस्थान रॉयल्स ने पहले चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैदान पर हराया. इसके बाद अपने तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस को भी शिकस्त दी. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम राजस्थान से भिड़ने के लिए गुवाहाटी पहुंच गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी है?

आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

हेड टू हेड की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL (Indian Premier League) में कुल 34 मैच खेले गए हैं. इनमें से 17 मुकाबले आरसीबी ने जीते हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच बेनतीजा रहा है. वहीं, IPL 2025 की बात करें, तो इन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे, जिनमें आरसीबी ने अपना दबदबा दिखाया था आरसीबी ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स को दोनों मैचों में हराया था. ऐसे में आंकड़ों को देखें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. हालांकि IPL 2026 में दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही हैं. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है.

पिच रिपोर्ट

यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान के पिच की बात करें, तो यहां पर बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है. गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे खूब रन बनते हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण पिच को कवर किया गया है. ऐसे में शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम दूसरी पारी में टारगेट चेज करना चाहेगी.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे मैच खेला जाएगा. इस मैच के लिए शाम 7 बजे टॉस होगा. फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी.

MORE NEWS