RCB vs RR Weather Forecast: IPL 2026 के 16वें मैच में गुवाहाटी में रॉयल्स की टक्कर होने जा रही है. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने सामने होगी. यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी और राजस्थान के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है, क्योंकि ये दोनों ही टीमें अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम लगातार अपने 3 मैच जीतकर आ रही है. वहीं, आरसीबी की टीम अपने 2 मैचों में जीत हासिल करके तीसरा मैच खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंची है.
अब इन दोनों में से किसी एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा. हालांकि इस मैच से पहले गुवाहाटी के मौसम ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, हाल ही में इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया था, जिसमें बारिश होने की वजह से खेल को 11-11 ओवर का कर दिया गया था. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?
कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royals Challengers Bengaluru) का मैच गुवाहाटी में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. फैंस के लिए अच्छी खबर है कि 10 अप्रैल को गुवाहाटी में मौसम साफ रहने वाला है. हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जो रात को 17 डिग्री तक नीचे गिर सकता है. इससे खिलाड़ियों के साथ दर्शकों को भी खेल का पूरा रोमांच देखने का मौका मिलेगा. ऐसे में रात के समय ओस भी गिर सकती है, लेकिन इसका मुकाबले पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. गनीमत है कि इस मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना सिर्फ 10 फीसदी है. ऐसे में उम्मीद है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा.
गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी की पिच की बात करें, तो यहां पर आमतौर पर बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है. इस पिच पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है. इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 11 ओवर में 150 रन बना दिए थे. हालांकि पिछले कुछ समय में हुई बारिश के चलते पिच को कवर किया गया है. ऐसे में पिच पर थोड़ी नमी देखने को मिल सकती है. ऐसे में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग देखने को मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी होगी. इसके बाद मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ बल्लेबाजी आसान हो जाएगी. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन के आसपास है, लेकिन दोनों टीमों के पास कई पावर हिटर हैं. ऐसे में इस मैच में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंज बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई.