RCB vs SRH Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 19वां सीजन शनिवार (28 मार्च, 2026) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा. जहां आरसीबी की जर्सी में विराट कोहली की वापसी सुर्खियों में रहने की उम्मीद है, वहीं हैदराबाद की विस्फोटक बैटिंग लाइनअप इस मुकाबले में रोमांच बढ़ाने के लिए तैयार है.
आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे, जबकि चोट के कारण पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन के करने की उम्मीद है.
पिछले सीजन में आरसीबी ने जीती थी ट्रॉफी
आरसीबी मौजूदा चैंपियन के तौर पर इस मुकाबले में उतर रही है, जिसने 2025 का खिताब पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर जीता था. वे अपने अभियान की शुरुआत मजबूती से करना चाहेंगे और अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाने तथा दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ विराट कोहली, क्रुणाल पांड्या, रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार और टिम डेविड जैसे प्रमुख खिलाड़ियों पर भरोसा करेंगे.
हैदराबाद और आरसीबी का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में हैदराबाद और आरसीबी के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं. जिसमें से आरसीबी ने 11 तो एसआरएच ने 13 मैचों में जीत हासिल की है. इसके अलावा, इन दोनों के बीच खेले गए 2 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है.
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, ज़ीशान अंसारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिक सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, ज़ीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पेन, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेर्न्स फुलेत्रा, अमित कुमार.