Live
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: अक्षर पटेल या ऋषभ पंत? कप्तानी में किसका रिकॉर्ड बेहतर, लखनऊ में कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026: अक्षर पटेल या ऋषभ पंत? कप्तानी में किसका रिकॉर्ड बेहतर, लखनऊ में कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में 2 साथी एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. दिल्ली की टीम की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी, जबकि ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे. जानें दोनों की कप्तानी रिकॉर्ड कैसा है...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 1, 2026 15:33:10 IST

Mobile Ads 1x1

Rishabh Pant vs Axar Patel: आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कमान स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में होगी, जिन्हें पिछले साल यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इससे पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे, लेकिन IPL 2025 से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद मेगा ऑक्शन में LSG ने पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी स्क्वाड में शामिल किया. हालांकि पिछले सीजन पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन इस बार पंत अपनी टीम को खिताब दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. वहीं, अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स मे पिछले साल शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में मैच हारने लगे. इसके चलते दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी. अब ये दोनों कप्तान एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल में दोनों कप्तानों का रिकॉर्ड…

कप्तानी में कौन आगे?

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाली है. अभी तक आईपीएल में पंत कुल 57 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. इनमें से 29 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली है, जबकि 27 मैचों में हार का सामना किया है. IPL में ऋषभ पंत का कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत 50.87 है. वहीं, अक्षर पटेल की बात करें, तो अभी तक उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ 13 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान अक्षर पटेल (Axar Patel) की टीम को 5 बार जीत मिली है, जबकि 6 बार हार झेलनी पड़ी. इसके अलावा 1 मुकाबला बेनतीजा रहा. बतौर कप्तान अक्षर पटेल का जीत प्रतिशत 38.46 है. आंकड़ों के अनुसार, ऋषभ पंत कप्तानी के मामले में अक्षर पटेल से काफी आगे हैं.

पंत बनाम अक्षर पटेल आईपीएल करियर

आईपीएल करियर की बात करें, तो ऋषभ पंत ने IPL में कुल 125 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 123 पारियों में पंत ने 147.6 की स्ट्राइक रेट से 3,553 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. साथ ही विकेट के पीछे से 24 शिकार भी किए हैं. वहीं, अक्षर पटेल की बात करें, तो उन्होंने IPL में कुल 162 मैच खेले हैं. इस दौरान अक्षर पटेल ने 124 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 134.0 के स्ट्राइक रेट से 1,916 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 3 अर्धशतक आए हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने 159 पारियों में 128 विकेट चटकाए हैं. उनकी इकॉनमी सिर्फ 7.35 की रही है.

1 अप्रैल को होगा मुकाबला

1 अप्रैल को अक्षर पटेल और ऋषभ पंत एकाना के मैदान में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. जहां एक ओर ऋषभ पंत अपनी टीम को पहला मुकाबला जिताकर अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे. वहीं, दूसरी ओर अक्षर पटेल की टीम पिछले सीजन की तरह लखनऊ सुपर जायंट्स पर अपना दबदबा बनाना चाहेगी.

MORE NEWS