<
Categories: क्रिकेट

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद को जिम्मेदार ठहराया है. गायकवाड़ ने माना कि वह टीम को अच्छी शुरुआत दे सकते थे, लेकिन फ्लॉप रहे. इसके चलते मैच उनके हाथ से निकल गया.

RCB vs CSK, IPL 2026: IPL 2026 का 9वें फैंस को काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. रविवार (5 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने चेन्नई को 43 रनों से करारी शिकस्त दी. यह IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार 7वां हार है, जबकि इस सीजन में तीसरी हार है. इस मुकाबले को हारने के बाद CSK के कैंप में खलबली मची हुई है. मैच के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने भी इस पर बात की. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मिली इस हार के लिए खुद को जिम्मेदार बताया.

गायकवाड़ ने कहा, ‘अगर मैंने और अधिक योगदान दिया होता, तो शायद नतीजा कुछ और होता. आज की हार पूरी तरह से मेरी गलती थी.’ बता दें कि इस करारी के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ का उन शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गया, जिन्होंने कप्तान के तौर पर लगातार 7 मैच गंवाए हैं. इस लिस्ट में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और युवराज सिंह भी शामिल हैं.

IPL 2025 में शुरू हुआ हार का सिलसिला

चेन्नई सुपर किंग्स की हार का सिलसिला IPL 2025 में ही शुरू हो गया था. IPL 2025 के आखिरी 4 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को हार मिली थी. अब IPL 2026 में भी चेन्नई की टीम मे लगातार 3 मुकाबले गंवा दिए हैं. इस सीजन चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और आरसीबी से हार मिली है. अब चेन्नई की टीम 5 दिन बाद 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी.

गायकवाड़ ने खुद को ठहराया हार का जिम्मेदार

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK के सामने 251 रनों का विशाल टारगेट खड़ा कर दिया था. इसके जवाब में CSK की टीम 207 रनों पर ही ढेर हो गई. हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि अगर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया होता, तो शायद नतीजा बदल सकता है. उन्होंने हैरानी जताई कि खराब शुरुआत के बावजूद उनकी टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. गायकवाड़ ने कहा कि सरफराज खान, प्रशांत वीर, जेमी ओवर्टन और शिवम दुबे ने कोशिश की, लेकिन मैच नहीं जिता पाए. उन्होंने आगे कहा कि अगर मैंने शुरुआत में बेहतर प्रदर्शन किया होता, तो शायद ये टारगेट चेज हो सकता है.

कैसा रहा मैच?

मैच की बात करें, तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 250 रन बनाए. आरसीबी की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों पर 50 लगाए, जबकि कोहली ने 28 और फिल साल्ट ने 40 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों पर 48 और टिम डेविड ने 25 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली.

इसके बाद टारगेट की पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से संजू सैमसन और गायकवाड़ फ्लॉप रहे. आयुष म्हात्रे भी 1 रन बनाकर लौट गए. इसके बाद सरफराज खान ने 25 गेंदों पर 50 रनों की आतिशी पारी खेलकर जीत की उम्मीद जगाई. वहीं, प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवर्टन ने 37 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम 207 रनों पर सिमट गई. इसके चलते आरसीबी ने 43 रनों से मैच अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

पहले घर में जाकर खाना खाया, फिर रात में साथियों संग मिलकर कर दी बुजुर्ग दंपती की हत्या, ऐसे खुला खौफनाक राज

Udaipur elderly couple murder: उदयपुर के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती लहरीलाल पालीवाल और राधाबाई…

Last Updated: August 27, 2026 20:49:36 IST

Rakshabandhan 2026: भाई-बहन के रिश्ते पर बना था लता मंगेशकर का ये गीत, राखी पर आज भी है लोकप्रिय

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन के मौके पर लता मंगेशकर की आवाज में 1959 की फिल्म 'छोटी…

Last Updated: August 27, 2026 20:05:06 IST

रात में घर में घुसे चोर, जेवरों के साथ 30 किलो चीनी भी कर गए पार, सीतापुर में हैरान करने वाली वारदात

Sitapur theft: के कोरिया गांव में चोर एक घर से सोने-चांदी के जेवरों के साथ…

Last Updated: August 27, 2026 19:39:20 IST

Samsung की दादागिरी! सही फोन को बताया ‘डैमेज’, यूजर से मांगे 16 हजार एक्स्ट्रा… भड़के ग्राहक ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

Samsung Exchange Offer Fraud: सैमसंग के ट्रेड-इन ऑफर में यूजर को लगा झटका! सही सलामत…

Last Updated: August 27, 2026 18:50:03 IST

फुफेरे भाई की हरकतों से परेशान थी NEET छात्रा? दोस्तों के बीच गर्लफ्रेंड बताकर करता था बदनाम, उठाया खौफनाक कदम

Kanpur NEET student suicide: कानपुर के श्याम नगर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा…

Last Updated: August 27, 2026 18:15:36 IST

IND vs SL 2nd Test: जीत की चौखट पर आकर क्यों फेल हुई टीम इंडिया? भारत के इस शर्मनाक प्रदर्शन के 5 सबसे बड़े मुजरिम!

503 रन बनाने और फॉलोऑन देने के बाद भी टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट में जीत…

Last Updated: August 27, 2026 18:11:57 IST