Meerut Viral Video: मेरठ में पति की कथित दूसरी शादी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति की दूसरी शादी को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया. नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाई नगर की गली नंबर-16 में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट और पथराव शुरू हो गया. इस दौरान ईंट-पत्थरों के साथ लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया. अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, रिजवान और उसकी पत्नी काशिफा के बीच काफी समय से वैवाहिक विवाद चल रहा है. आरोप है कि रिजवान ने अपनी पत्नी को बिना जानकारी दिए दूसरी शादी कर ली थी. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. इसके बाद दोनों तरफ के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे. इस दौरान लाठी-डंडों से भी हमला किया गया.
🚨 मेरठ में लाठी-डंडों से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप! ढवाई नगर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट। वायरल वीडियो में लाठी-डंडों से हमला करते नजर आए लोग। मेरठ पुलिस मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। @meerutpolice @Uppolice @dgpup @adgzonemeerut https://t.co/GQ9fOBhC08
— Vanshika (@Avadhexpre49119) November 18, 2026
घटना के दौरान इलाके में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. अचानक हुए पथराव और मारपीट से आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए और अपने घरों में छिपने को मजबूर हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: लाइब्रेरी में हुआ प्यार, फिर पति की हत्या के लिए प्रेमी को दी 6 लाख की सुपारी, मुस्कान की मां निकली लखनऊ की आशी
इस घटना को लेकर सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि 17 नवंबर की शाम नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाई नगर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. शुरुआती जांच में विवाद की वजह काशिफा पुत्री निजामुद्दीन और रिजवान पुत्र बाबू के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद सामने आया है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, रिजवान पर पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी करने का आरोप है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट और पथराव तक पहुंच गया. सीओ ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: प्रेम संबंध खत्म करना चाहती थी महिला हेड कांस्टेबल, ASI ने नहीं मानी बात तो रची खौफनाक साजिश; कार में जला दी लाश
सहारा निवेशकों को अब तक ₹10,037 करोड़ लौटाए गए हैं. 47 लाख से ज्यादा लोगों…
Shubman Gill Umpire Controversy: भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील खारिज…
MP Crime News: हरदा के गोदड़ी गांव में पुरानी रंजिश में मिस्त्री राकेश यादव की…
Mohammed Siraj Career: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के करियर पर खतरा मंडराने लगा…
Aaj Ka Love Rashifal 19 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (19 नवंबर…
Watch Video: बिहार के छपरा में प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर एक युवक…