Sanjeev Goenka Emotional: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है. पहले मैच में ऋषभ पंत की लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने शानदार वापसी की. रोमांचक मुकाबले में LSG ने हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में LSG की जीत के हीरो कप्तान ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने मैच विनिंग पारी खेली. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बल्ले से ही विनिंग रन भी आए, जिसे देख LSG के मालिक संजीव गोयनका काफी इमोशनल हो गए. इस मुकाबले के दौरान संजीव गोयनका शुरुआत से ही काफी एक्टिव दिखाई दिए. वह स्टैंड्स में अपनी टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते दिखाई दिए. सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के आउट होने के बाद संजीव गोयनका भगवान का शुक्रिया करते दिखाई दिए, तो रन पड़ने टेंशन में नजर आए. हालांकि सबसे खास पल तब आया, जब ऋषभ पंत ने मैच विनिंग शॉट लगाया.
संजीव गोयनका हुए इमोशनल
संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) की टीम LSG ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को IPL 2025 में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि पंत का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. इसके बावजूद संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को सपोर्ट किया. पहले सीजन में फ्लॉप होने के बाद IPL 2026 में पहले मैच में हार के बाद पंत की काफी आलोचना की जा रही थी. ऐसे में जब ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के लिए आखिरी चौका लगाया, तो संजीव गोयनका खुद की भावनाओं को रोक नहीं पाए. लाइव मैच के दौरान ही संजीव गोयनका की आंखों से आंसू छलक आए. इस इमोशनल मूमेंट का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ಛಲ ಬಿಡದ Pant ಆಟಕ್ಕೆ ಸಿಕ್ಕ ಜಯ ಇದು!🌟
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #RCBvsCSK | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ. #TATAIPL pic.twitter.com/Jg2m53d33p
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 5, 2026
जीत के बाद गोयनका ने पंत को लगाया गले
मैच खत्म होने के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका मैदान पर पहुंचे और ऋषभ पंत को गले लगाया. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, अक्सर ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच विवाद को खबरें सामने आती हैं. ऐसे में पंत और गोयनका का यह खास मोमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
कैसा रहा मैच?
ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलकर LSG को जीत दिलाई. पंत ने 50 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली. उन्होंने आखिरी ओवर तक मैच को पहुंचाया और चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई. उनकी यह पारी ऐसे समय पर आई, जब 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG के बल्लेबाज जल्दी आउट हो रहे थे. ऐसे मुश्किल समय में कप्तान ऋषभ पंत ने जिम्मेदारी संभाली और एक छोर से विकेट संभालकर रखा. आखिर में उन्होंने अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई.