Sara Tendulkar Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न का 19वां मैच रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने तय 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर कुल 164 रन बनाए। हालाँकि, इस मैच के दौरान स्टैंड्स में अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ी दो खास फ़ैन्स नजर आईं. वो थीं अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर और बीवी सानिया चंडोक। इस दौरान एक वायरल वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है. आइये आपको बताते हैं मामला किया है.
ननद-भाभी की बॉन्डिंग का वीडियो वायरल
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मौजूदा IPL सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं. इसलिए उनकी बहन सारा तेंदुलकर और उनकी पत्नी सानिया चंडोक उन्हें और उनकी टीम को सपोर्ट करने के लिए एकाना क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद थीं. दोनों को स्टेडियम के स्टैंड्स में बैठकर मैच का लुत्फ़ उठाते हुए देखा गया. साथ ही इनदोनों ननद और भाभी की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. स्टैंड में खड़ी सारा अपनी भाभी सानिया चंडोक की तस्वीरें ले रही थीं और यही बात फैंस को बहुत पसंद आयी है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Sara Tendulkar was taking pictures of her sister-in-law Saaniya Chandhok in the stands during the match between Lucknow Super Giants and Gujarat Titans in Lucknow today.❤️ pic.twitter.com/8xc1W5LiKg
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 12, 2026
लखनऊ के लिए डेब्यू का इंतजार बरकरार
मौजूदा IPL सीज़न से पहले, अर्जुन तेंदुलकर पाँच बार की चैंपियन टीम, मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। खिलाड़ियों की नीलामी से पहले, उन्हें मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड कर दिया गया था। लखनऊ टीम में शामिल होने के बावजूद, उन्हें अभी तक प्लेइंग XI में खेलने का मौका नहीं मिला है। गुजरात टाइटन्स के ख़िलाफ़ आज के मैच में भी, अर्जुन को आख़िरी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इसका मतलब है कि उन्हें अपने डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।