Live TV
Search
Home > क्रिकेट > शुभमन की गुजरात या अर्जुन की लखनऊ, किसे सपोर्ट करने पहुंची थी सारा तेंदुलकर? वीडियो में क्या कहा

शुभमन की गुजरात या अर्जुन की लखनऊ, किसे सपोर्ट करने पहुंची थी सारा तेंदुलकर? वीडियो में क्या कहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पैपराजी ने सारा तेंदुलकर से पूछा कि वह किस टीम को सपोर्ट करेगी अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स या फिर शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस?

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 10, 2026 19:52:44 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में जहां मैदान पर मुकाबले रोमांचक बने हुए हैं, वहीं मैदान के बाहर का एक छोटा सा पल भी चर्चा में आ गया है. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. 10 अप्रैल को लखनऊ हवाई अड्डे पर सारा तेंदुलकर नजर आईं. इसी दौरान कुछ फैंस और मीडिया ने उनसे हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल किया कि वह आने वाले मुकाबले में किस टीम का समर्थन करेंगी.
 
एक पैपराजी ने पूछा कि वह किस टीम को सपोर्ट करेगी अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स या फिर शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस? सवाल सुनकर सारा पहले मुस्कुराईं और उसे टालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन जब बार-बार पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए इसे टाल दिया. इस दौरान वह काफी सरमाते हुए दिखाई दे रही थी.

फैंस ने क्या बोला?

इसके बाद यह वीडियो तेजी से फैल गया और लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने मजाक में कहा कि सारा ने भले ही किसी टीम का नाम न लिया हो, लेकिन उनका अंदाज कुछ और ही इशारा कर रहा था. दरअसल, शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच रिश्ते को लेकर काफी समय से चर्चाएं चलती रही हैं. ऐसे में उनका यह जवाब और शर्माना एक बार फिर इन चर्चाओं को तेज कर गया.
 
शुभमन गिल की टीम को मिली थी हार

आईपीएल जैसे बड़े मंच पर जहां हर छोटी-बड़ी बात सुर्खियां बन जाती है, वहीं सारा का यह सहज और प्यारा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. फिलहाल मैदान से ज्यादा चर्चा इसी पल की हो रही है. बता दें कि 10 अप्रैल को हुए मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने शानदार जीत दर्ज की थी. इस जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे थे. हालांकि, सारा के भाई अर्जुन को इस मैच में मौका नहीं मिला था. वह प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे.

MORE NEWS