<
Categories: क्रिकेट

RS Ambarish: SRH को लगा तगड़ा झटका! शिवम मावी बाहर, अब यह युवा ऑलराउंडर मचाएगा तहलका!

Shivam Mavi Replacement: SRH की लगातार जीत के बीच आई बुरी खबर, चोट के कारण शिवम मावी पूरे सीजन से बाहर. उनकी जगह अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के सितारे RS अंबरीश दिखाएंगे अपना दम.

Shivam Mavi Replacement: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी की है. टीम ने लगातार पांच मैचों में जीत हासिल की है, जिससे प्लेऑफ में जगह बनाने की उसकी दावेदारी मज़बूत हुई है. इस बेहतरीन फॉर्म के बीच, फ्रेंचाइज़ी को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ शिवम मावी चोट के कारण पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं. हैदराबाद ने टीम में मावी की जगह RS अंबरीश को शामिल किया है. मावी ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे और अब उन्हें बाकी बचे सीजन के लिए बाहर कर दिया गया है. मावी को इस सीज़न में हैदराबाद के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. अब, वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अंबरीश जिन्हें उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है पहले अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वह गेंद को स्विंग कराने में भी माहिर हैं. 

IPL 2026 से बाहर शिवम मावी

IPL ने आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से मावी के बाहर होने की पुष्टि कर दी है. एक मीडिया एडवाइज़री में, ‘सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवम मावी की जगह RS अंबरीश को टीम में शामिल किया है, जो चोट के कारण बाहर हो गए हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मावी पीठ की चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में ऑलराउंडर RS अंबरीश शामिल हुए हैं जो 2026 अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. दाएं हाथ के मीडियम-पेसर और बाएं हाथ के बल्लेबाज अंबरीश ₹30 लाख की कीमत पर SRH से जुड़े हैं.’

कौन हैं RS अंबरीश?

अंबरीश का जन्म 28 मई 2007 को चेन्नई में हुआ था. उन्होंने 2026 अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. इस युवा खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया और 11 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने. उनके पिता R सुकुमार हैं जो खुद एक पूर्व क्रिकेटर हैं. सुकुमार ने अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेला है और तमिलनाडु टीम की कप्तानी भी की है. वह फिलहाल चेन्नई में एक क्रिकेट अकादमी चलाते हैं. अंबरीश गेंद को स्विंग कराने की अपनी काबिलियत के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पिछले सीज़न में भी रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने दो मैचों में बल्ले से 43 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से दो विकेट भी चटकाए थे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST