<

Burhanpur Fire: बुरहानपुर में भीषण आग का कहर, 40 एकड़ फसल जलकर राख, किसानों को लाखों का नुकसान

Burhanpur Fire News Today: राजोरा गांव के मक्के के खेत में अचानक आग लग गई. तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

Burhanpur Fire News: बुरहानपुर जिले में भीषण गर्मी और तेज हवाओं का असर अब किसानों पर भारी पड़ने लगा है. बढ़ते तापमान और लू के बीच जिले के कई गांवों में आगजनी की घटनाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. बोहरड़ा, हसीनाबाद, राजोरा और लोखंडिया क्षेत्र में लगी भीषण आग से करीब 30 से 40 एकड़ फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

जानकारी के अनुसार, राजोरा गांव के मक्के के खेत में अचानक आग लग गई. तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. मक्के की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई. वहीं, भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते केले की फसल भी झुलसकर खराब हो रही है.

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों और किसानों के अनुसार, खेतों के पास से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है. आग ने देखते ही देखते बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया.

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया. दमकल विभाग की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण नुकसान और अधिक बढ़ गया. आग के कारण क्षेत्र में सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग

इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि हर वर्ष इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते. किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

अब देखना यह होगा कि प्रशासन किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए क्या कदम उठाता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जाती है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST