SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे और साकिब की घातक गेंदबाजी ने उड़ाया गर्दा. देखें ईशान किशन की 99 रनों की तूफानी पारी.
IPL 2026 का 21वें मैच में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 57 रनों के भारी अंतर से राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर इनका विजय रथ रोक दिया है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में RR को 217 रनों का लक्ष्य दिया गया. जिसे राजस्थान पूरा नहीं कर सकी. राजस्थान की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही; RR ने स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 9 रन ही बनाए थे कि उन्होंने अपने पांच विकेट गंवा दिए.
डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान को चार झटके दिए, जिसमें से तीन विकेट उन्होंने पहले ही ओवर में चटकाए. जिसके बाद वो ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने पहले ही ओवर में 3 विकेट चटकाए, ख़ास बात यह रही की उनका यह डेब्यू मैच था. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही सबसे अहम विकेट वैभव सूर्यवंशी का लिया फिर ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस का विकेट चटकाया, इसमें भी ख़ास बात यह थी की इन सभी को इन्होने जीरो पर आउट किया था. इसके बाद बची खुची कसर साकिब हुसैन ने 3 विकेट चटकाकर पूरी कर दी.
वहीं, टॉस हारने के बाद SRH ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर कुल 216 रन बनाए. कप्तान ईशान किशन ने शानदार पारी खेली और शतक बनाने से सिर्फ 9 रन पीछे रह गए. ईशान ने 44 गेंदों में 99 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल थे. हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए. ट्रैविस हेड (18 गेंदों में 18 रन) कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अनिकेत वर्मा 6 रन बनाकर रन आउट हो गए. सलिल अरोड़ा 13 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे, उनकी इस पारी में दो चौके और उतने ही छक्के शामिल थे. अभिषेक शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए और जिस पहली गेंद का उन्होंने सामना किया, उसी पर जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट कर दिया. राजस्थान की ओर से आर्चर ने दो विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा, कप्तान रियान पराग और तुषार देशपांडे ने एक-एक विकेट चटकाया.
RR और SRH दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो-दो बदलाव किए. RR ने लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे को टीम में शामिल किया. SRH ने तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को डेब्यू करने का मौका दिया. ‘रियान ब्रिगेड’ इस समय शानदार फॉर्म में थे, हालांकि इस हार के बाद इनका विजय रथ हैदराबाद ने रोक दिया है; लगातार चार मैच जीतकर RR पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज थी. अब तक RR ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया है. हालाँकि पांचवे मैच में वो हैदराबाद से हार गई है.
Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…
Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…
Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…
Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…
Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…
Chhattisgarh Hookah Ban: राज्य में सरकार द्वारा हुक्का बैन होने के बावजूद राजपुर के एक…