Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि कुछ इलाकों में बैंक खुले रहेंगे. अगर आपको भी बैंक में कोई जरूरी काम है तो इस खबर को जरूर पढ़ें.
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे और कहां-कहां खुले रहेंगे?
Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती के अवसर पर ज़्यादातर शहरों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. यह छुट्टी (Bank Holidays) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ कैलेंडर के तहत मनाई जाएगी, जबकि कुछ चुनिंदा जगहों पर बैंक का काम-काज जारी रहेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंबेडकर जयंती एक राजपत्रित छुट्टी है. यह दिन भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है.
इसके अलावा, इसी दिन महा विषुव संक्रांति, बिजू, बुइसु उत्सव, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, चेइराओबा और बैसाखी जैसे क्षेत्रीय त्योहार भी पड़ते हैं, जिन्हें बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों के साथ मनाया जाता है. इस छुट्टी के चलते कई राज्यों में सरकारी दफ़्तर, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, अदालतें और सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंग. NSE और BSE समेत शेयर बाज़ार भी बंद रहेंगे.
अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, राँची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी.
हालांकि, आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, आइजोल, भोपाल, ईटानगर, कोहिमा, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला में बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी.
इसके अलावा, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतर इलाकों में बैंक की फिजिकल शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी. ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, SMS बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग प्लेटफॉर्म के ज़रिए लेन-देन कर सकते हैं. एटीएम सेवाएं, नकद निकासी, यूपीआई भुगतान और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे ज़रूरी बैंकिंग काम-काज में कोई रुकावट नहीं आएगी. छुट्टी के बाद अगले कामकाजी दिन से सामान्य बैंकिंग काम-काज फिर से शुरू हो जाएगा.
Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…
: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…
Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…
Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…
Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…