<
Categories: क्रिकेट

Swastik Chikara: पूरे साल कोहली को पिलाते रहे पानी, RCB नहीं दिया एक भी मैच में मौका; अब यूपी टी20 लीग में बल्ले से काटा बवाला

Swastik Chikara UP T20 League 2026 | Swastik Chikara Celebration: गोरखपुर लायंस के खिलाफ टॉस हारने के बाद, पहले बैटिंग कर रही मेरठ मावेरिक्स को स्वास्तिक चिकारा ने ज़बरदस्त शुरुआत दिलाई. उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाकर विरोधी बॉलर्स की धज्जियां उड़ा दीं.

Swastik Chikara UP T20 League 2026 | Swastik Chikara Celebration: उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 के पांचवें मैच में युवा विस्फोटक बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा का बल्ला गरजा. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गोरखपुर लायंस के खिलाफ मेरठ मावेरिक्स की तरफ से पारी की शुरुआत करते हुए स्वास्तिक ने चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए सिर्फ 45 गेंदों पर ताबड़तोड़ 82 रन बनाए. उनकी पारी में 13 चौके और छक्के शामिल थे.

इसके बाद उन्होंने अक्षय दुबे के साथ मिलकर टीम को 148 रन तक पहुंचाया. उन्होंने कप्तान रिंकू सिंह के साथ एक छोटी लेकिन अहम पार्टनरशिप भी की. इस दौरान ऋतुराज शर्मा ने 30 गेंदों पर 44 रन बनाकर टीम को मजबूती दी. इसके बाद विकेटकीपर अक्षय दुबे ने 29 रन और कप्तान रिंकू सिंह ने 12 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाए, जिससे मेरठ मावेरिक्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन का बड़ा स्कोर बनाया.

इकाना स्टेडियम में बल्ले से मचाया धमाल

गोरखपुर लायंस के खिलाफ टॉस हारने के बाद, पहले बैटिंग कर रही मेरठ मावेरिक्स को स्वास्तिक चिकारा ने ज़बरदस्त शुरुआत दिलाई. उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाकर विरोधी बॉलर्स की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने 45 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के लगाकर 82 रन बनाए. उन्होंने ये रन 182.2 के स्ट्राइक रेट से बनाए, और रुतुराज शर्मा के साथ 86 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की.

RCB ने किया रिलीज

स्वास्तिक चिकारा वही बैट्समैन हैं जिन्हें 2025 IPL के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, RCB मैनेजमेंट ने उन्हें पूरे सीज़न में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया और बाद में टीम से रिलीज़ कर दिया. अब, स्वास्तिक उत्तर प्रदेश T20 लीग में लगातार धमाकेदार पारियां खेलकर यह साबित कर रहे हैं कि उन्हें नज़रअंदाज़ करने का फैसला कितना महंगा पड़ा. उनका फॉर्म आने वाले IPL ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी का ध्यान भी खींच सकता है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

. दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 25 दमकल गाड़ियां मौके पर

Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…

Last Updated: November 8, 2026 21:16:54 IST

Love Rashifal 09 November 2026: सिंगल को प्रपोज करेगा लव पार्टनर, शादी के लिए कौन बोलेगा ‘हां’ पढ़िये सभी 12 राशियों की लव लाइफ का हाल

Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 8, 2026 20:33:10 IST

Caught on CCTV: जगदलपुर में महिलाओं की धूम-3 ने मचाया बवाल, दुकानदार बातों में फंसाया, फिर 1 करोड़ 74 लाख का सोना लेकर हुईं फरार

Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…

Last Updated: November 8, 2026 18:26:43 IST

UP Crime: प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बहन, भाइयों ने घोंटा गला; हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के साथ किया ऐसा काम; देख पुलिस भी दंग

UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…

Last Updated: November 8, 2026 17:29:29 IST

Kanpur House Roof Collapse: कानपुर में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरने से 21 दिन के नवजात समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…

Last Updated: November 8, 2026 17:17:31 IST

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: PM मोदी से लेकर पवन सिंह और सोनू सूद तक, अनंत सिंह की बेटी की शादी में कौन-कौन होगा शामिल?

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…

Last Updated: November 8, 2026 15:16:51 IST