सुनील गावस्कर का क्या है कहना?
ICC पाकिस्तान पर कर सकता है ‘कानूनी कार्रवाई’- गावस्कर
गावस्कर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के इस रुख पर ICC ‘कानूनी कार्रवाई’ कर सकता है, लेकिन इसके बाद क्या नतीजे होंगे, यह नहीं कहा जा सकता. उन्होंने आगे कहा कि ICC शायद भारत के खिलाफ खेलने से मना करने पर पाकिस्तान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा, लेकिन ऐसे एक्शन का नतीजा क्या होगा, मैं नहीं कह सकता. यह तय है कि पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से ICC बहुत नाखुश होगा.