Live
Search
Home > क्रिकेट > Team India: फैंस के लिए खुशखबरी! जुलाई में टी20 सीरीज खेलेगा भारत, जिम्बाब्वे से भिड़ेगा, देखें शेड्यूल

Team India: फैंस के लिए खुशखबरी! जुलाई में टी20 सीरीज खेलेगा भारत, जिम्बाब्वे से भिड़ेगा, देखें शेड्यूल

Team India Matches: टीम इंडिया जुलाई के महीने में जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe T20I Series) के खिलाफ सीरीज खेलेगी. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए ज़िम्बाब्वे जाएगी.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-04-01 15:25:18

Mobile Ads 1x1
India vs Zimbabwe: टीम इंडिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. टीम इंडिया जुलाई के महीने में जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe T20I Series) के खिलाफ सीरीज खेलेगी. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए ज़िम्बाब्वे जाएगी. ये तीनों मैच 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे शहर में खेले जाएंगे. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी खास मानी जा रही है. भारतीय टीम का ऐलान जुलाई में हो सकता है.
 
भारत ने इससे पहले साल 2024 में ज़िम्बाब्वे का दौरा किया था. उस समय टीम की कप्तानी शुभमन कर रहे थे और टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल थे. उस सीरीज की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही थी और उसे पहला मैच हारना पड़ा था. लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और लगातार चार मैच जीतकर 4-1 से पूरी सीरीज अपने नाम कर ली थी.
 
ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर मकोनी ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच खेलना हमेशा रोमांचक होता है और इसे देखने के लिए बहुत सारे लोग उत्साहित रहते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा मौका है, जहां वे अपने घर में दुनिया की मजबूत टीम के खिलाफ खेलकर खुद को साबित कर सकते हैं. मकोनी ने यह भी बताया कि टी20 विश्व कप में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और अब यह सीरीज उन्हें आगे और बेहतर करने में मदद करेगी.
 
जनवरी में भारत आएगी जिम्बाब्वे की टीम

इसके साथ ही ज़िम्बाब्वे के भारत दौरे की भी खबर आई है. ज़िम्बाब्वे टीम जनवरी 2027 में भारत आएगी. इस दौरे का ऐलान पहले ही बीसीसीआई ने कर दिया था. इस दौरान ज़िम्बाब्वे तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी, जो कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे. मकोनी ने कहा कि यह दौरा उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि लंबे समय बाद उनकी टीम भारत में वनडे सीरीज खेलेगी. उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े क्रिकेट देश में खेलना गर्व की बात है. साथ ही, इससे खिलाड़ियों को सीखने और आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों टीमों के बीच अच्छे और रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे और इससे दोनों देशों के रिश्ते भी और मजबूत होंगे.

MORE NEWS