MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज़ टिम डेविड को मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ मैच के दौरान, बार-बार कहने के बावजूद अंपायर को गेंद सौंपने से मना करने पर सज़ा दी गई. वह गेंद की जाँच करने के लिए उसे लगातार उछालते रहे. इसके परिणामस्वरूप, टिम डेविड पर उनकी मैच फ़ीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, उन्हें खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए IPL आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.
हार्दिक पांड्या पर भी जुर्माना
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है. IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था. जिसके परिणामस्वरूप, उन पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. मुंबई इंडियंस ने RCB के खिलाफ अपने निर्धारित 20 ओवर पूरे करने में दो घंटे से ज़्यादा का समय लिया.
🚨 News 🚨
Tim David of @RCBTweets and Hardik Pandya of @mipaltan fined for breaching IPL’s Code of Conduct for Players and Team Officials.
Details 🔽 | #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB https://t.co/PnB5ZRdsX3
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार 12 अप्रैल को खेले जा रहे रोमांचक आईपीएल मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा. RCB के बल्लेबाज टिम डेविड को अंपायरों से उस वक्त तगड़ी फटकार सुननी पड़ी, जब उन्होंने खेल के दौरान बदली गई गेंद को चेक करने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

आखिर हुआ क्या था?
यह वाकया मैच के 18वें ओवर का है. जब टिम डेविड ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ा, तो गेंद गीली होने की वजह से अंपायरों ने उसे बदलने का फैसला किया. चौथा अंपायर सफेद गेंदों का डिब्बा लेकर मैदान पर आया और एक गेंद चुनी गई. आमतौर पर गेंद को गेंदबाज चेक करते हैं, लेकिन यहाँ टिम डेविड ने मस्ती-मजाक में गेंद अपने हाथ में ले ली और उसे परखने लगे. जब मैदानी अंपायर स्वरूपानंद कन्नूर उनके पास गेंद लेने पहुंचे, तब भी डेविड उसे हाथ में घुमाते रहे. अंपायर कन्नूर ने उनसे गेंद मांगी, लेकिन डेविड ने उसे तुरंत नहीं लौटाया, जिससे अंपायर काफी नाराज दिखे.
मामला बिगड़ता देख दूर खड़े दूसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा को बीच में आना पड़ा और उन्होंने डेविड को कड़ी चेतावनी दी. उस वक्त नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े जितेश शर्मा यह सब चुपचाप देखते रहे. कमेंट्री कर रहे दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अब तो हर कोई गेंदबाज बनना चाहता है.’