<
Categories: क्रिकेट

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम डेविड की एक गलती उन पर भारी पड़ गई. अंपायर से उलझने पर लगा 75% जुर्माना, जानें वानखेड़े में क्या हुआ था.

MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज़ टिम डेविड को मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ मैच के दौरान, बार-बार कहने के बावजूद अंपायर को गेंद सौंपने से मना करने पर सज़ा दी गई. वह गेंद की जाँच करने के लिए उसे लगातार उछालते रहे. इसके परिणामस्वरूप, टिम डेविड पर उनकी मैच फ़ीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, उन्हें खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए IPL आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. 

हार्दिक पांड्या पर भी जुर्माना

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है. IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था. जिसके परिणामस्वरूप, उन पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. मुंबई इंडियंस ने RCB के खिलाफ अपने निर्धारित 20 ओवर पूरे करने में दो घंटे से ज़्यादा का समय लिया.

दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार 12 अप्रैल को खेले जा रहे रोमांचक आईपीएल मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा.  RCB के बल्लेबाज टिम डेविड को अंपायरों से उस वक्त तगड़ी फटकार सुननी पड़ी, जब उन्होंने खेल के दौरान बदली गई गेंद को चेक करने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

Screenshot 20260413 195746

आखिर हुआ क्या था?

यह वाकया मैच के 18वें ओवर का है. जब टिम डेविड ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ा, तो गेंद गीली होने की वजह से अंपायरों ने उसे बदलने का फैसला किया. चौथा अंपायर सफेद गेंदों का डिब्बा लेकर मैदान पर आया और एक गेंद चुनी गई. आमतौर पर गेंद को गेंदबाज चेक करते हैं, लेकिन यहाँ टिम डेविड ने मस्ती-मजाक में गेंद अपने हाथ में ले ली और उसे परखने लगे. जब मैदानी अंपायर स्वरूपानंद कन्नूर उनके पास गेंद लेने पहुंचे, तब भी डेविड उसे हाथ में घुमाते रहे. अंपायर कन्नूर ने उनसे गेंद मांगी, लेकिन डेविड ने उसे तुरंत नहीं लौटाया, जिससे अंपायर काफी नाराज दिखे.

मामला बिगड़ता देख दूर खड़े दूसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा को बीच में आना पड़ा और उन्होंने डेविड को कड़ी चेतावनी दी. उस वक्त नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े जितेश शर्मा यह सब चुपचाप देखते रहे. कमेंट्री कर रहे दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अब तो हर कोई गेंदबाज बनना चाहता है.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST

गूगल मैप्स के चक्कर में नो-एंट्री में घुसा ट्रक? ग्वालियर हादसे में 15 की मौत, सिंधिया ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…

Last Updated: October 18, 2026 18:54:39 IST

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे से आहत शिखर धवन, सोशल मीडिया पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना

Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…

Last Updated: October 18, 2026 18:00:01 IST

Identifying Real Diamonds: कुछ मिनटों में कैसे पहचान लेते हैं ज्वेलर्स असली हीरा? जानें जांच का पूरा तरीका

Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…

Last Updated: October 18, 2026 17:40:07 IST

कंगना रनौत के नवरात्रि लुक ने खींचा ध्यान, 2 लाख के लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज; ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…

Last Updated: October 18, 2026 17:43:23 IST

काव्या मारन किससे करने जा रही हैं शादी? जानें होने वाले पति की कमाई से लेकर लग्जरी लाइफ तक

Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…

Last Updated: October 18, 2026 17:04:34 IST