<
Categories: क्रिकेट

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने के दौरान की एक गलती अब डेविड पर भारी पड़ सकती है. देखें आखिर क्यों भड़क गए अंपायर.

MI vs RCB: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार 12 अप्रैल को खेले जा रहे रोमांचक आईपीएल मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा है.  RCB के बल्लेबाज टिम डेविड को अंपायरों से उस वक्त तगड़ी फटकार सुननी पड़ी, जब उन्होंने खेल के दौरान बदली गई गेंद को चेक करने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आखिर हुआ क्या था?

यह वाकया मैच के 18वें ओवर का है. जब टिम डेविड ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ा, तो गेंद गीली होने की वजह से अंपायरों ने उसे बदलने का फैसला किया. चौथा अंपायर सफेद गेंदों का डिब्बा लेकर मैदान पर आया और एक गेंद चुनी गई. आमतौर पर गेंद को गेंदबाज चेक करते हैं, लेकिन यहाँ टिम डेविड ने मस्ती-मजाक में गेंद अपने हाथ में ले ली और उसे परखने लगे. जब मैदानी अंपायर स्वरूपानंद कन्नूर उनके पास गेंद लेने पहुंचे, तब भी डेविड उसे हाथ में घुमाते रहे. अंपायर कन्नूर ने उनसे गेंद मांगी, लेकिन डेविड ने उसे तुरंत नहीं लौटाया, जिससे अंपायर काफी नाराज दिखे.

मामला बिगड़ता देख दूर खड़े दूसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा को बीच में आना पड़ा और उन्होंने डेविड को कड़ी चेतावनी दी. उस वक्त नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े जितेश शर्मा यह सब चुपचाप देखते रहे. कमेंट्री कर रहे दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अब तो हर कोई गेंदबाज बनना चाहता है.’

क्या फंस सकते हैं टिम डेविड?

टिम डेविड की यह हरकत उन्हें भारी पड़ सकती है. आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.10.7 के तहत, इसे खिलाड़ी या टीम द्वारा समय बर्बाद करना माना जा सकता है. अगर मैच रेफरी उन्हें दोषी पाते हैं, तो उन पर जुर्माना या कोई अन्य कार्रवाई की जा सकती है.

क्या बल्लेबाज गेंद चेक कर सकता है?

अब बात आती है कि क्या कोई बल्लेबाज गेंद चेक कर सकता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस पर स्पष्ट कहा कि, ‘नियमों के मुताबिक, बल्लेबाज को बदली गई गेंद चेक करने का कोई हक नहीं है.’ गेंद तभी बदली जाती है जब वह खेलने लायक न रहे, खो जाए या उसका आकार बिगड़ जाए.’

RCB ने बनाया विशाल स्कोर

भले ही गेंद बदलने के बाद हार्दिक पांड्या ने डेविड को उस ओवर में बांधे रखा, लेकिन डेविड ने इसकी कसर अगले ओवरों में पूरी कर दी. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की गेंदों पर छक्कों की बरसात करते हुए महज 16 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए. साल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी कर टीम को वो शुरुआत दी, जहां साल्ट ने 78 रन तो वहीं विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली वहीँ रजत पाटीदार ने भी अच्छी पारी खेलते हुए  20 गेंदों में 53 रन बनाएं. जिसकी बदौलत RCB एक ऐतिहासिक स्कोर (240/6) तक पहुंच पाई. अब देखना यह होगा कि इस ‘बॉल-चेकिंग’ विवाद पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल क्या फैसला लेती है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST