<
Categories: क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi Century: 36 गेंदों में तबाही! वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक

Vaibhav Sooryavanshi Century: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचा दिया है. जानिए कैसे इस युवा खिलाड़ी ने दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रचा.

Vaibhav Sooryavanshi Century: आईपीएल 2026 में 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने एक बार फिर इतिहास रच दिया. उन्होंने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. यह लीग के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. अपनी इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े.

रिकॉर्ड्स की झड़ी

मैच के शुरुआती पड़ाव में जब अनिकेत वर्मा ने उनका कैच छोड़ा, तो वैभव ने इसका पूरा फायदा उठाया. उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, एक ऐसा कारनामा जो वह इस सीजन में पहले भी कर चुके हैं. अपनी इस आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर वह टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप से आईपीएल तक का सफर

पिछले महीने ही 15 साल के हुए वैभव से इस सीजन में काफी उम्मीदें थीं. उन्होंने फरवरी में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत में 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की थी. इस साल आईपीएल में भी उनका जलवा बरकरार है:

आरसीबी (RCB) के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन

सीएसके (CSK) के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन

हैरानी की बात यह है कि वैभव दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के नाम से जरा भी नहीं डरते. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह को छक्का जड़ा और जोश हेजलवुड जैसे बॉलर्स की भी जमकर क्लास ली और आज के मुकाबले में जब पैट कमिंस ने राजस्थान के खिलाफ पहली बार इस सीजन में वापसी की तो उनके भी पहली गेंद पर वैभव ने छक्का जड़ दिया 

टीम इंडिया में एंट्री की तैयारी?

खबरों की मानें तो चयनकर्ता इस युवा खब्बू बल्लेबाज को जून में होने वाले आयरलैंड दौरे (T20I) के लिए टीम इंडिया में मौका दे सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे.

श्रीकांत ने की तेंदुलकर से तुलना

पूर्व विश्व कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव की जमकर तारीफ की है. उन्होंने वैभव की तुलना दिग्गज सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा, ‘जब मैं 1989 में कप्तान के तौर पर दौरे पर गया था, तब 16 साल का एक लड़का आया था, सचिन तेंदुलकर. आज वह क्रिकेट के भगवान हैं। ठीक उसी तरह, यह लड़का भारतीय क्रिकेट का अगला ‘डेमी-गॉड’ बन सकता है। इसमें गजब का टैलेंट है.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST