<
Categories: क्रिकेट

काला शूट, टाई , चश्मा… स्मार्ट बनकर विंबलडन में पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह को जमकर सराहा

भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 2026 विंबलडन पुरुष एकल फाइनल के दौरान अपनी सादगी और अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने बताया कि उनका सूट पहनने का फैसला अचानक लिया गया था.

भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए, जब वह रविवार (12 जुलाई) को 2026 विंबलडन मेंस एकल फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे. फाइनल में जैनिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव आमने-सामने थे. वैभव सेंटर कोर्ट पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ नजर आए.

15 साल के वैभव ने इस मौके पर काले रंग का सूट, धारीदार टाई और बिना फ्रेम वाला चश्मा पहना था. उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. एक कोर्ट-साइड इंटरव्यू में वैभव ने बताया कि उनके पहनावे की पहले से कोई योजना नहीं थी. उन्होंने कहा कि आखिरी समय में जो व्यवस्था हो सकी, उसके लिए उन्होंने अभिषेक शर्मा से मदद मांगी और वही पहनकर कार्यक्रम में पहुंच गए.

5 साल से देख रहे टेनिस

वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वह पिछले चार से पांच सालों से टेनिस देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच को पसंद करते हैं. उन्होंने कार्लोस अल्कारेज की भी तारीफ की और कहा कि इस टूर्नामेंट में जैनिक सिनर का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है. वैभव ने उम्मीद जताई कि सिनर शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे.

युवराज बचपन से रहे है आइडल

एक अन्य वीडियो में वैभव ने युवराज सिंह से मुलाकात को अपने लिए खास अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि युवराज उनके बचपन के आदर्शों में से एक हैं. वैभव ने बताया कि युवराज ने उनसे कई बातें साझा कीं और महत्वपूर्ण सलाह दी. युवा क्रिकेटर के लिए यह मुलाकात सीखने का एक बड़ा अवसर साबित हुई.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Gold Rates 13 July 2026: खरीदने से पहले जान लें अपने शहर में सोने के ताजा रेट्स

Gold Rates 13 July 2026: सोमवार (13 जुलाई, 2026) को सोने के दामों में फिर…

Last Updated: July 13, 2026 15:24:27 IST

‘Bleed With Pride’: मनोरंजन के साथ समाज में बदलाव की पहल

परिवार, दोस्ती, भावनाएं, रिश्तों का उतार-चढ़ाव और एक ऐसा सामाजिक विषय, जिस पर आज भी…

Last Updated: July 13, 2026 14:52:13 IST

Delhi: बिजनेसमैन से ₹5 करोड़ की फिरौती, घर की रेकी और धमकी… आखिरकार कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगशूटर्स

Delhi Gangsters Sharp Shooters Arrested: दिल्ली के रोहिणी ज़िले की स्पेशल स्टाफ टीम और रोहिणी…

Last Updated: July 13, 2026 14:33:47 IST

Who Is Krish Aggarwal: कौन हैं कृष अग्रवाल? इम्तियाज अली की बेटी इदा अली से की सगाई; रोमांटिक मोमेंट्स की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं

Who Is Krish Aggarwal: फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष…

Last Updated: July 13, 2026 14:19:24 IST

न कार से डर, न इंसानों की परवाह! 1000 किलो का शरारती सील बना ऑस्ट्रेलिया का सुपरस्टार; सड़क से घर तक मचा रहा हंगामा

Neil the Seal: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया का तस्मानिया राज्य किसी मूवी स्टार या क्रिकेटर की…

Last Updated: July 13, 2026 14:20:08 IST

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं — इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

नई दिल्ली,8 जुलाई: डिजिटल युग में जहां तेज़ और सतही कंटेंट का दबदबा है, वहीं…

Last Updated: July 13, 2026 13:33:35 IST