<
Categories: मनोरंजन

Who Is Krish Aggarwal: कौन हैं कृष अग्रवाल? इम्तियाज अली की बेटी इदा अली से की सगाई; रोमांटिक मोमेंट्स की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं

Who Is Krish Aggarwal: फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई की. नॉर्वे में हुए रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Who Is Krish Aggarwal: फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा इली इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई की. इस प्रपोजल ने पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. कपल ने सगाई नॉर्वे की खूबसूरत वादियों में की. यट्रेसैंड में पहाड़ों से घिरे एक खूबसूरत समुद्र तट पर इदा को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया. 

इदा इली को किया प्रपोज

अपने इन खास और यादगार पल को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया. उन्होंने एक रोमांटिक वीडियो अपने अकाउंट पर पोस्ट किया. जिसमें कृष घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में कैप्शन लिखा “01/07/26 रात 11 बजे यट्रेसैंड”, जो कपल के लिए एक यादगार तारीख और पल था.  

फैंस ने दी बधाई

इदा अली और कृष अग्रवाल की सगाई की खबर सामने आने के बाद फैंस और कई सितारों ने उन्हें बधाई दी. सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट कर इस नए रिश्ते की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. अभिनेत्री खुशी कपूर ने इस प्रपोजल को बहुत प्यारा बताया. वहीं, अभिनेता वेदांग रैना और शरवरी ने भी कपल को बधाई देते हुए उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं.

कौन है कृष अग्रवाल?

कृष लाइलाइट से काफी ज्यादा दूर रहते हैं. जानकारी के मुताबिक, वह इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है. वहीं अब बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर की बेटी को डेट करने के बाद भी उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लाइफलाइट से काफी दूर रखा है. हालांकि, उनके पेशेवर लाइफ के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. क्योंकि उन्होंने व्यक्तिगत और करियर संबंधी विवरणों को काफी प्राइवेट रखा है. हालांकि, इदा ने कुछ पोस्ट में कृष के साथ तस्वीरें शेयर की है. समय के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला किया है. 

क्या कहती हैं इदा इली?

इदा अली ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनका जन्म 1999 में फिल्म निर्माता इम्तियाज अली और प्रीति अली के घर हुआ था. इदा ने एक्टिंग की जगह फिल्मों के पीछे काम करने का रास्ता चुना. उन्होंने अमेरिका की चैपमैन यूनिवर्सिटी के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की. यहां उन्होंने कहानी लिखने और उसे पर्दे पर दिखाने की कला सीखी.

कई फिल्मों का किया निर्देशन

इदा अली ने कम उम्र में ही फिल्म निर्देशन की शुरुआत कर दी थी. उन्होंने लिफ्ट, माया और थाई मसाज जैसी फिल्मों पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने अमेजन मिनी टीवी के रोमांटिक ड्रामा उलझे हुए की कहानी भी लिखी है. उन्होंने युवाओं की सोच और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म रिफ्रेश की शुरुआत की. फिल्मी परिवार से आने के बावजूद इदा ने अपनी मेहनत और लेखन-निर्देशन के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने की कोशिश की है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST