नई दिल्ली. क्रिकेट में कभी-कभी कुछ ही गेंदें किसी खिलाड़ी की किस्मत बदल देती हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सिर्फ 3 गेंदों में 2 छक्के जड़ दिए. यह पल इतना खास था कि हर किसी की नजर इस युवा खिलाड़ी पर टिक गई. इससे यह साफ होता है कि वैभव अब किसी भी खतरनाक गेंदबाज के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं. चाहें वह जसप्रीत बुमराह ही क्यों ना हो.
जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना ही मुश्किल होता है, लेकिन सूर्यवंशी ने डरने के बजाय हमला करना चुना. उन्होंने दिखा दिया कि वह दबाव से घबराने वाले खिलाड़ियों में से नहीं हैं. यही आत्मविश्वास उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है. इस छोटी सी पारी में उनकी टाइमिंग, शॉट सेलेक्शन और हिम्मत साफ नजर आई. टी20 क्रिकेट में ऐसे ही खिलाड़ी मैच का रुख कुछ ही गेंदों में बदल देते हैं, और वैभव सूर्यवंशी ने वही करके दिखाया.
सीनियर टीम में मौके तलाश
हालांकि, सिर्फ एक अच्छा ओवर या कुछ बड़े शॉट्स से टीम इंडिया में जगह नहीं मिलती. असली चुनौती है लगातार अच्छा प्रदर्शन करना. अगर सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में इसी तरह खेलते रहे, तो चयनकर्ताओं का ध्यान उन पर जरूर जाएगा. फिलहाल उनके लिए सीधे टीम इंडिया में जगह बनाना आसान नहीं है, क्योंकि कंपटीशन काफी ज्यादा है. लेकिन अगर वह लगातार ऐसे ही प्रदर्शन करते हैं, तो फिर सीनियर टीम में मौका मिल सकता है.
भारत को बनाया था चैंपियन
पहले ‘इंडिया ‘ए’ के लिए तो वह खेल ही चुके हैं. हाल में 2026 अंडर19 विश्व कप में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी और टीम को चैंपियन बनाया था. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 3 गेंदों में यह दिखा दिया कि उनमें बड़ा खिलाड़ी बनने की काबिलियत है. अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या वह इस प्रदर्शन को लगातार जारी रख पाते हैं या नहीं. बता दें कि आईपीएल 2026 में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनसे आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है.