<
Categories: क्रिकेट

टीम इंडिया के कॉल की तैयारी? वैभव सूर्यवंशी खींच रहे सेलेक्टर्स का ध्यान, बुमराह को धुन कर बता दिया

जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना ही मुश्किल होता है, लेकिन सूर्यवंशी ने डरने के बजाय हमला करना चुना. इससे यह साफ होता है कि वैभव अब किसी भी खतरनाक गेंदबाज के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं. अब बस उन्हें टीम इंडिया में एंट्री का इंतजार है.

नई दिल्ली. क्रिकेट में कभी-कभी कुछ ही गेंदें किसी खिलाड़ी की किस्मत बदल देती हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सिर्फ 3 गेंदों में 2 छक्के जड़ दिए. यह पल इतना खास था कि हर किसी की नजर इस युवा खिलाड़ी पर टिक गई. इससे यह साफ होता है कि वैभव अब किसी भी खतरनाक गेंदबाज के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं. चाहें वह जसप्रीत बुमराह ही क्यों ना हो.

जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना ही मुश्किल होता है, लेकिन सूर्यवंशी ने डरने के बजाय हमला करना चुना. उन्होंने दिखा दिया कि वह दबाव से घबराने वाले खिलाड़ियों में से नहीं हैं. यही आत्मविश्वास उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है.  इस छोटी सी पारी में उनकी टाइमिंग, शॉट सेलेक्शन और हिम्मत साफ नजर आई. टी20 क्रिकेट में ऐसे ही खिलाड़ी मैच का रुख कुछ ही गेंदों में बदल देते हैं, और वैभव सूर्यवंशी ने वही करके दिखाया.

सीनियर टीम में मौके तलाश

हालांकि, सिर्फ एक अच्छा ओवर या कुछ बड़े शॉट्स से टीम इंडिया में जगह नहीं मिलती. असली चुनौती है लगातार अच्छा प्रदर्शन करना. अगर सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में इसी तरह खेलते रहे, तो चयनकर्ताओं का ध्यान उन पर जरूर जाएगा. फिलहाल उनके लिए सीधे टीम इंडिया में जगह बनाना आसान नहीं है, क्योंकि कंपटीशन काफी ज्यादा है. लेकिन अगर वह लगातार ऐसे ही प्रदर्शन करते हैं, तो फिर सीनियर टीम में मौका मिल सकता है.

भारत को बनाया था चैंपियन

पहले ‘इंडिया ‘ए’ के लिए तो वह खेल ही चुके हैं. हाल में 2026 अंडर19 विश्व कप में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी और टीम को चैंपियन बनाया था. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 3 गेंदों में यह दिखा दिया कि उनमें बड़ा खिलाड़ी बनने की काबिलियत है. अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या वह इस प्रदर्शन को लगातार जारी रख पाते हैं या नहीं. बता दें कि आईपीएल 2026 में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनसे आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

नेपाल में गुटखा प्रेमियों की निकली हेकड़ी, स्थानीय नागरिक के कड़े रुख के आगे पानी डालकर साफ करनी पड़ी अपनी ही ‘पिंचकारी’!

नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…

Last Updated: April 8, 2026 19:42:53 IST

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST

OnePlus: Nord 6 आया नए फीचर्स के साथ, Nord 5 से कितना है बेहतर, या सिर्फ मामूली बदलाव

OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:45 IST

इस पवित्र धाम में स्नान करने से नहीं होती अकाल मृत्यु? सूर्यदेव की पुत्री से जुड़ा रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:16 IST