Maa Mundeshwari Temple: मां मुंडेश्वरी का मंदिर बिहार के कैमूर जिले में स्थित माता का एक ऐसा मंदिर है जहां बकरे की रक्तहीन बलि चढ़ाई जाती हैं,आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
बिहार के मुंडेश्वरी धाम में बिना रक्त के दी जाती है बलि
Maa Mundeshwari Temple in Bihar: लगभग 2000 साल पुराना,बिहार के कैमूर जिले की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित मां मुंडेश्वरी का मंदिर भारत के सबसे पुराने जीवित मंदिरों में गिना जाता है. यहां आने वाले लोगों को अक्सर एक अलग तरह की शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है. भक्तों का विश्वास है कि मां मुंडेश्वरी के दर्शन करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
अपनी खास बनावट और अनोखी परंपराओं के कारण यह मंदिर श्रद्धालुओं के साथ-साथ शोधकर्ताओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है,आज के समय में मां मुंडेश्वरी मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बन चुका है. खासकर नवरात्रि जैसे पर्वों पर यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है. यहां आने वाले लोग बताते हैं कि मंदिर में प्रवेश करते ही उन्हें सुकून और सकारात्मकता का अनुभव होता है.
इस मंदिर की सबसे खास बात है यहां होने वाली ‘रक्तहीन बलि’, यहां बकरियों को देवी को अर्पित किया जाता है, लेकिन इस प्रक्रिया में किसी तरह का खून नहीं बहाया जाता. विशेष मंत्रों और विधि के जरिए यह पूरी प्रक्रिया प्रतीकात्मक रूप से संपन्न की जाती है, जिसमें जानवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता.दिलचस्प बात यह है कि इस अनुष्ठान के दौरान बकरियां बिल्कुल शांत रहती हैं. इसे भक्त देवी की कृपा मानते हैं, जबकि कई लोग इसे एक रहस्यमयी अनुभव के रूप में देखते हैं. यही कारण है कि इस परंपरा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं.
इस मंदिर का इतिहास भी उतना ही रोचक है जितनी इसकी परंपराएं. माना जाता है कि इसका निर्माण दूसरी शताब्दी के आसपास हुआ था. मंदिर का अष्टकोणीय आकार भारतीय वास्तुकला में काफी दुर्लभ माना जाता है. पत्थरों पर बनी बारीक नक्काशी और गुंबद इसकी प्राचीनता और भव्यता को दर्शाते हैं.इतिहासकारों के अनुसार, यह स्थान कभी तंत्र साधना और शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र रहा होगा. स्थानीय मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि देवी की शक्ति के कारण यहां नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती थीं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…
Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…
Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…
Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…