RR vs MI: पूरी दुनिया की नजरें IPL 2026 के 13वें मैच पर टिकी थीं, क्योंकि इस मुकाबले में 15 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) और दुनिया के नंबर1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) आमने सामने होने वाले थे और हुआ भी कुछ ऐसा ही जिसका सबको अंदाजा था. जसप्रीत बुमराह जिनके आएगी दुनिया के अच्छे से अच्छे बल्लेबाज पानी भरते नजर आते हैं उनके खिलाफ वैभव ने क्या छक्का जड़ा है. जिस जसप्रीत बुमराह के ख़िलाफ़ रन बनाना बेहद मुश्किल काम माना जाता है. उनके ओवर में वैभव ने 14 रन निकाल लिए. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वैभव ने सिर्फ तीन गेंदों के अंतराल में दो छक्के लगाकर उस ओवर को काफी बड़ा बना दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 13वें मैच में, राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस (MI) के जसप्रीत बुमराह के पहले ही ओवर में दो छक्के मारे. उन्होंने बुमराह की पहली ही गेंद पर एक बड़ा छक्का लगाकर अपना टैलेंट दिखाया. सूर्यवंशी ने बुमराह के पहले ओवर में 14 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे. इस कारनामे का एक वीडियो क्लिप अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
The sheer audacity of Vaibhav Sooryavanshi 🫡
🎥 The 1️⃣5️⃣ year old welcomes Jasprit Bumrah with a maximum! 👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cI0zqCXz0X
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
सूर्यवंशी 39 रन बनाकर आउट हुए
बारिश की रुकावट के कारण, मैच को हर टीम के लिए 11 ओवर का कर दिया गया, जिसमें सूर्यवंशी ने RR को ज़बरदस्त शुरुआत दी. वह सिर्फ़ 14 गेंदों पर 39 रन की ज़बरदस्त पारी खेलने के बाद शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए. इस छोटी लेकिन ज़बरदस्त पारी में, उन्होंने एक चौका और पाँच छक्के लगाए। आउट होने से पहले उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रन की शानदार साझेदारी की.