<
Categories: क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह, सिराज से हेज़लवुड तक, 8 दिग्गज बॉलर्स जिनकी पहली ही गेंद पर वैभव ने जड़े छक्के या चौक्के

Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्के जड़कर सनसनी मचा दी है. देखिए उन दिग्गज बॉलर्स की लिस्ट जिनकी इस युवा ने जमकर धुनाई की है.

Vaibhav Suryavanshi Record: RCB के खिलाफ मैच में अपनी ज़बरदस्त बैटिंग परफ़ॉर्मेंस के बाद, वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चाएं काफ़ी तेज हो गई हैं, खास तौर पर भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम में उनके संभावित डेब्यू को लेकर. इस 15 साल के होनहार खिलाड़ी ने IPL में अपने शानदार खेल से सुर्खियां बटोरी हैं जिससे कई फ़ैन्स और एक्सपर्ट्स अब उन्हें नेशनल टीम में शामिल करने की वकालत करने लगे हैं. यह उम्मीद खास तौर पर उस बेखौफ़ अंदाज़ से पैदा हुई है जिससे वैभव दुनिया के बेहतरीन बॉलर्स के खिलाफ बैटिंग कर रहे हैं.

दुनिया के बेहतरीन बॉलर्स के खिलाफ ज़बरदस्त बैटिंग

सच कहूँ तो IPL में वैभव उन बॉलर्स के खिलाफ़ जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ बैटिंग कर रहे हैं जिन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बॉलर माना जाता है. जिस तरह से वैभव ने हाल ही में जसप्रीत बुमराह और जोश हेज़लवुड जैसे बॉलर्स का सामना किया, पहली ही गेंद से आक्रामक होकर उन पर हमला बोला, उसने हर किसी को यह यकीन दिला दिया है कि यह युवा बैट्समैन अब नेशनल टीम में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. उससे पहले आइए आपको बताते हैं उन गेंदबाजों के बारे में जिनके खिलाफ पहली ही गेंद पर वैभव ने छक्का या चौका जड़ा है.

दुनिया के बेहतरीन बॉलर्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी

  • बुमराह के खिलाफ पहली गेंद – 6
  • शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद – 6
  • सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद – 6
  • सुंदर के खिलाफ पहली गेंद – 6
  • जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद – 6
  • भुवी के खिलाफ पहली गेंद – 4
  • अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद – 4
  • हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद – 4
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST