Sohail Khan passes away: बांग्लादेशी अभिनेता सोहेल खान का 24 नवंबर 2026 को 66 साल की उम्र में निधन हो गया. वह फिल्म 'नसीब' की शूटिंग के लिए बोगुरा में थे. होटल में शूटिंग के लिए तैयार होते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के मृत्यु प्रमाणपत्र में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया है. सोहेल खान ने '420', 'फैमिली क्राइसिस', 'दारुचिनी द्वीप' और 'शान' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया था.
बांग्लादेशी अभिनेता सोहेल खान का निधन
Sohel Khan Death: बांग्लादेश की फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेता सोहेल खान का मंगलवार, 24 नवंबर 2026 की सुबह निधन हो गया. वह फिल्म ‘नसीब’ की शूटिंग के सिलसिले में बोगुरा गए हुए थे और होटल में ठहरे थे. सुबह शूटिंग के लिए तैयार होने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है. सोहेल खान 66 साल के थे.
सोहेल खान फिल्म ‘नसीब’ की शूटिंग के लिए 19 नवंबर से बोगुरा में थे. वह फिल्म की टीम के साथ होटल मोमो इन में ठहरे हुए थे. मंगलवार सुबह वह शूटिंग के लिए तैयार हुए और मेकअप भी कर लिया था. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. फिल्म की टीम के सदस्य उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. फिल्म के निर्देशक मोहम्मद इकबाल ने उनके निधन की पुष्टि की.
निर्देशक और निर्माता मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, सोहेल खान बुधवार तक फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने वाले थे. यानी शूटिंग का काम लगभग अंतिम चरण में था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही अभिनेता का निधन हो गया. अभिनेता और फिल्ममेकर शहरियार नाजिम जॉय ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन पर दुख जताया. उन्होंने बताया कि सोहेल सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहनकर शूटिंग के लिए जाने वाले थे.
सोहेल खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बांग्लादेश की टेलीकॉम कंपनी बांग्लालिंक के एक टीवी विज्ञापन से की थी. इस विज्ञापन का निर्देशन फिल्ममेकर मुस्तफा सरवर फारूकी ने किया था. इसके बाद वह लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘420’ में नजर आए और धीरे-धीरे बांग्लादेशी दर्शकों के बीच पहचान बना ली. उन्होंने कई टीवी ड्रामा, सीरियल और टेलीफिल्म में काम किया.
सोहेल खान ने अपने लंबे करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. वह पर्दे पर कॉमेडी के साथ-साथ नकारात्मक भूमिकाओं में भी नजर आए. उनकी चर्चित फिल्मों में ‘दारुचिनी द्वीप’, ‘प्रजापति’, ‘कॉमन जेंडर’, ‘देशा: द लीडर’, ‘परबाशिनी’, ‘शान’ और ‘जंगली’ शामिल हैं. टीवी पर ‘420’ और ‘फैमिली क्राइसिस’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया. उनके निधन से बांग्लादेशी मनोरंजन जगत में शोक की लहर है.
Gurugram viral video: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड अंडरपास में एक युवक सड़क पर लेटकर…
UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…
Gujarat Crime News: गुजरात के बनासकांठा में 19 वर्षीय सपना गमार का शव 19 नवंबर…
NHAI new system: NHAI टोल प्लाजा पर वाहनों के बीमा की स्थिति जांचने वाली व्यवस्था…
Betul murder case: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में संदीप यादव की गुमशुदगी का मामला…
Rishikesh Kumar Crying Video: सोमवार को अनंत सिंह की बेटी की हल्दी सेरमनी थी. इस…