<
Categories: क्रिकेट

सिर्फ 2 छक्के… ‘सिक्सर किंग’ वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड, IPL में इतिहास रचने इतने दूर

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी एक साथ 2 बड़े माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं. जानें कौन से रिकॉर्ड तोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी...

Vaibhav Suryavanshi IPL Records: 15 साल के सलामी युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका होगा. राजस्थान के युवा सनसनी खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 500 रन पूरे करने से सिर्फ 2 रन दूर हैं. वहीं, लीग में 50 छक्के पूरे करने से सिर्फ 6 कदम दूर रह गए हैं. वैभव सूर्यवंशी बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ ये दोनों ही माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. पिछले सीजन डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 498 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 44 छक्के और 42 चौके आए हैं. अगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 6 छक्के लगाते हैं, तो वह यह कारनामा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो चुका ये रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल में 13 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वैभव सूर्यवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 2 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था. इस लिस्ट में अन्य कई दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं, लेकिन वो सभी वैभव सूर्यवंशी से काफी पीछे हैं. वैभव से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने 13 पारियों में 33 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. उनके अलावा वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 30-30 छक्के लगाए इससे साफ पता चलता है कि वैभव सूर्यवंशी कितनी खतरनाक बल्लेबाजी करते हैं. अपनी बल्लेबाजी को लेकर वैभव सूर्यवंशी अक्सर चर्चा में रहते हैं.

IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन

IPL 2026 की बात करें, तो इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं. इन 6 पारियों में वैभव सूर्यवंशी ने 41 की औसत और 236.53 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. उन्होंने इस सीजन अभी तक 20 छक्के लगाए हैं. फिलहाल वह मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब वैभव सूर्यवंशी 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ एकाना स्टेडियम में उतरेंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST