<
Categories: क्रिकेट

Virat Kohli 300 Sixes: विराट कोहली का ऐतिहासिक ‘तिहरा शतक’: एक छक्का और रोहित-गेल की बादशाहत खत्म!

RCB vs GT: विराट कोहली ने जड़ा छक्कों का 'तिहरा शतक'! गुजरात के खिलाफ मैच में 300 छक्के और 800 चौके पूरे कर कोहली ने रचा नया इतिहास. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Virat Kohli 300 Sixes: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला गुजरात टाइटन्स के साथ खेला जा रहा है, विराट कोहली इस समय अपने करियर के ऐसे मोड़ पर हैं जहां हर मैच में कोई न कोई नया इतिहास बनता हुआ दिखाई देता है. आज का मुकाबला उनके लिए ऐसे ही कुछ खास अहमियत रखता है, क्योंकि उन्होंने एक ख़ास तिहरा शतक लगा दिया है. चौकिए मत! उन्होंने रनों में नहीं बल्कि छक्कों का तिहरा शतक जड़ दिया है.

‘300 छक्कों’ के खास क्लब में एंट्री

आज गुजरात के गेंदबाज राशिद खान के खिलाफ जैसे ही उन्होंने छक्का लगाया, वह 300 छक्कों के जादुई आंकड़े तक पहुंच गए हैं और आईपीएल में छक्कों का तिहरा शतक जड़ दिया है. IPL के पूरे इतिहास में, अब तक सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं; विराट अब इस खास लिस्ट में तीसरे सदस्य के तौर पर शामिल हो गए हैं. यही नहीं विराट ने एक और माइलस्टोन हासिल किया है. उन्होंने आईपीएल में अपने 800 चौके भी इसी मैच में पुरे किये हैं.

कोहली 800 चौके पूरे

अपने पूरे IPL करियर में, उन्होंने अब तक 799 चौके लगाए थे. आज मैदान पर उतरने के बाद जैसे ही विराट ने अपना पहला चौका लगाया, वह लीग के इतिहास में 800 चौके पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.

IPL के इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का मौका

विराट कोहली ने उन्होंने अब तक 273 मैचों में कुल 8,908 रन बनाए थे. गुजरात के खिलाफ यह उनका 274 वां मैच था. अगर वह आज गुजरात के खिलाफ 92 रनों की एक और बड़ी पारी खेलते हैं, तो वह IPL के इतिहास में 9,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज बन जाएंगे. पिछले कुछ सीज़न में उनकी शानदार निरंतरता को देखते हुए, यह रिकॉर्ड आज चिन्नास्वामी स्टेडियम के इस पवित्र मैदान पर टूट सकता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST