Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब दिया है. एक इंटरव्यू के दौरान कोहली से कहा गया कि लोग कहते हैं कि आरसीबी की टीम 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है. जानें कोहली ने इस पर क्या कहा...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST

Mobile Ads 1x1

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के बीच खुद को विदेशी प्लेयर कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी है. दरअसल, विराट कोहली ने आईपीएल खेलने के लिए भारत वापसी की है. वह भारत में सुर्खियों से दूर रहने के लिए लंदन में रहते हैं. जनवरी में भारत के लिए वनडे सीरीज खेलने के कुछ समय बाद ही विराट कोहली लंदन वापस लौट गए थे, जिसके बाद आईपीएल से पहले भारत लौटे. इसको लेकर विराट कोहली (Virat Kohli) की खूब आलोचना की जाती है. सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स विराट कोहली को ओवरसीज प्लेयर कहते हैं. अब इस पर विराट कोहली ने जवाब दिया है. IPL 2026 के दौरान एक इंटरव्यू में विराट कोहली से मजाकिया अंदाज में पूछा गया कि इस सीजन आरसीबी की टीम 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है. इस पर कोहली ने जो रिएक्शन दिया, उसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

कोहली ने दिया ये जवाब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के इस इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मिस्टर नैग्स ने कोहली से मजाकिया सवाल किया कि ‘लोग रहे हैं कि आरसीबी में 5 विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं’. यह सवाल सुनते ही विराट कोहली समझ गए कि उनके लिए ही कहा जा रही है. इस पर कोहली हंसने लगते हैं. फिर कोहली कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि तुम मुझसे क्यों पूछ रहे हो? विदेशी खिलाड़ियों से पूछो. मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं.’ फिर आगे मिस्टर नैग्स ने पूछा, ‘क्या उन्हें लगता है कि वह एक विदेशी खिलाड़ी हैं’. इस पर विराट कोहली ने कहा, ‘क्या मैं एक विदेशी खिलाड़ी हूं’, जिस पर नैग्स ने जवाब दिया, ‘बिल्कुल भी नहीं’.

कोहली को लेकर बनते हैं मीम्स

दरअसल, IPL के नियमों के अनुसार, किसी भी टीम की प्लेइंग-11 में एक मैच में सिर्फ 4 ही खिलाड़ी खेल सकते हैं. इसके अलावा बाकी सभी खिलाड़ी भारतीय होने चाहिए. विराट कोहली अब लंदन में रहते हैं. वह सिर्फ इंटरनेशनल और आईपीएल (IPL) मैच खेलने के लिए भारत आते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर विराट कोहली को ट्रोल करते हुए विदेशी खिलाड़ी बताकर मीम्स वायरल किए जाते हैं.

कोहली ने क्यों चेंज किया अपना लुक?

इंटरव्यू के दौरान होस्ट मिस्टर नैग्स ने विराट कोहली से आगे सवाल किया कि आप हर साल नए हेयरस्टाइल और टैटू के साथ आते हैं. नैग्स ने कहा कि आप इसकी तैयारी कैसे करते हैं? क्या आप अपने लुक के बारे में 5-6 लोगों के साथ चर्चा करते हैं? इस पर विराट कोहली ने जवाब दिया कि ‘क्या आपको लगता है कि मैं अपना लुक दिखाने के लिए आता हूं? मुझे जिस तरह का हेयरस्टाइल और टैटू अच्छा लगता है, मैं वैसा करवाता हूं. अगर आपको अच्छा महसूस होता है, तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं. 

कोहली का IPL 2026 में प्रदर्शन

विराट कोहली पिछले 19 सालों से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. पिछले साल कोहली ने आरसीबी के साथ पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई थी. इस सीजन विराट कोहली अपनी टीम के साथ टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरे हैं. आरसीबी ने IPL 2026 में अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला, जिसमें 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में विराट कोहली ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेली थी.

MORE NEWS